Home haryana पहरावर में गौड संस्था को दी गई जमीन के मामले में हरियाणा सरकार ने बनाई दो मंत्रियों की कमेटी

पहरावर में गौड संस्था को दी गई जमीन के मामले में हरियाणा सरकार ने बनाई दो मंत्रियों की कमेटी

by ND HINDUSTAN
0 comment

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता होंगे कमेटी के सदस्य

सरकार को 15 दिनों में अपनी शिफारिशें देगी कमेटी

जमीन के मामले में सरकार कर रही सहानुभूतिपूर्वक विचार

शहरी स्थानीय निकाय व एचएसवीपी से जुड़ी जटिलताओं के संबंध में अपनी सिफारिशें और सुझाव राज्य सरकार को देगी कमेटी

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। रोहतक के गांव पहरावर में नगर निगम की 15 एकड़ 3 कनाल जमीन गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को पट्टे पर देने के मामले में हरियाणा सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है। परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री कमल गुप्ता कमेटी के सदस्य होंगे जो पूरे मामले पर 15 दिन में अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। कमेटी द्वारा इस संबंध में सरकार को सिफारिशें दी जाएंगी जिस पर सरकार आगामी कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल पहले ही कह चुके हैं कि सरकार इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। हरियाणा सरकार द्वारा गठित दो मंत्रियों की कमेटी पहरावर में गौड संस्था को दी गई जमीन के मामले में शहरी स्थानीय निकाय व एचएसवीपी जैसे विभागों से जुड़ी जटिलताओं के संबंध में अपनी सिफारिशें और सुझाव राज्य सरकार को देगी। कमेटी की सिफारिशों के बाद सरकार इस संबंध में अपना निर्णय लेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?