Home haryana भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर विधायक सुभाष सुधा ने मनाया जश्न,पिहोवा नगर पालिका से आशीष चक्रपाणी, लाडवा से साक्षी खुराना के चेयरमैन बनने पर दी बधाई

भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर विधायक सुभाष सुधा ने मनाया जश्न,पिहोवा नगर पालिका से आशीष चक्रपाणी, लाडवा से साक्षी खुराना के चेयरमैन बनने पर दी बधाई

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि नगर पालिका आम चुनाव 2022 में भाजपा के प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है। इसका सारा श्रेय भाजपा के संगठन और आम नागरिकों को जाता है। इस जीत में भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की और लोगों ने विकास के नाम पर वोट डालने का काम किया। विधायक सुभाष सुधा ने भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर सेक्टर 7 में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, देवी लाल बारना, सुरेश सैनी कुक्कू, राजीव सेठ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को खिलाई।

विधायक सुभाष सुधा ने पिहोवा नगर पालिका से आशीष चक्रपाणी, लाडवा से साक्षी खुराना के चेयरमैन बनने पर बधाई दी है और इसके साथ ही शाहबाद से सहयोगी दल के जजपा प्रत्याशी गुलशन क्वात्रा के चेयरमैन बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन कल्याणकारी नीतियों को पसंद करते है, इन नीतियों से प्रभावित होकर ही लोगों ने भाजपा प्रत्याशियों को वोट डाले है। इसके अलावा सभी नगर पालिकाओं में भाजपा पार्टियों से जुड़े प्रत्याशियों को ही नगर पार्षद के रूप में जीत हासिल हुई है। लोगों द्वारा लिए गए इस निर्णय से अब शहरों का विकास तेज गति से चलता रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?