किसानों के मुद्दे पर दिया त्यागपत्र,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को भेजा
आढ़ती के पैसे हड़प करने के आरोप भी लग चुके हैं श्याम सिंह राणा पर
भाजपा उम्मीदवार कर्णदेव कंबोज ने भी अपनी हार का ठीकरा फोड़ा था राणा पर
न्यूज डेक्स हरियाणा
यमुनानगर,30 सितंबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं रादौर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा ने केंद्र सरकार के नये कृषि कानून के विरोध में आज पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया।
भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को भेजे गये इस त्यागपत्र में श्याम सिंह राणा ने लिखा है कि वह किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किसानों का समर्थन करते हैं और वह भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से त्याग पत्र दे रहे हैं। बिना तारीखे वाले इस त्याग पत्र के बाद भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है
वहीं श्याम सिंह राणा का यह त्यागपत्र दुपहर से ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। काबिलेजिक्र है कि गत सप्ताह पंचकूला में भाजपा से संबंधित 6 पूर्व विधायकों की गुप्त बैठक में भी श्याम सिंह राणा काफी सरगरमी से शामिल थे। इस बैठक में इस भाजपा पर इन पूर्व विधायकों ने उपेक्षा करने का आरोप लगाने के साथ किसानों के आंदोलन का भी समर्थन किया था। किसी जमाने में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अति विश्वासपात्र थे।
श्याम सिंह राणा ताऊ देवीलाल की पार्टी से भी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव लड़ चुके हैं और उसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गये थे। साल 2014 में भाजपा की सीट पर वह पहली बार विधानसभा पहुंचे थे और प्रदेश की भाजपा सरकार में उन्हें मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया था।
दुर्भाग्यवश भाजपा की पिछली सरकार में मुख्य संसदीय सचिव का पद समाप्त होने के बाद उन्हें सत्ता में कोई महत्वपूर्ण भागीदारी नहीं मिली थी और ऊपर से 2019 के चुनाव में भी उनका टिकट काट दिया गया था। इसकी के बाद श्याम सिंह राणा भाजपा से खफा माने जा रहे है,लेकिन किसान आंदोलन के दौरान उचित समय पर उन्होंने भाजपा से बाहर होने का मन बना लिया।
विवादों में भी रहे श्याम सिंह राणा,श्याम सिंह राणा पर 2019 के चुनाव से पहले ही करनाल जिला के एक बुजुर्ग आढ़ती ने करोड़ों रुपये हड़पने के गंभीर आरोप लगाये थे। इन आरोपों की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसके बाद टिकट करने पर चुनाव के बीच भाजपा के उम्मीदवार कर्णदेव कंबोज ने भी सहयोग न करने के श्याम सिंह राणा लगाये थे। वोट कहीं भी डालने की बात कहने वाली वायरल वीडियो भी उस समय खूब चर्चा में रही थी।