Home Kurukshetra News शहर की सडक़ों व गलियों के नवनिर्माण पर खर्च किया जा रहा है करोड़ों का बजट:उमा सुधा

शहर की सडक़ों व गलियों के नवनिर्माण पर खर्च किया जा रहा है करोड़ों का बजट:उमा सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।नगर परिषद की निर्वतमान अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि शहर के सेक्टरों की सडक़ों के नव निर्माण पर सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जा रही है। जिन सेक्टरों में अभी भी सडक़ों की हालत खस्ता है, उनका आंकलन नगर परिषद की तरफ से कर लिया गया है और सरकार की तरफ से जैसे-जैसे बजट मिलेगा, वैसे-वैसे सडक़ों का निर्माण कार्य तेज गति के साथ किया जाएगा।

निर्वतमान अध्यक्षा उमा सुधा रविवार को दर्रा खेड़ा और वार्ड 28 में गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने उपरांत वार्ड वासियों को सम्बोधित कर रही थी। इससे पहले नप की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा ने दर्रा खेड़ा व वार्ड में 20 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत रुप से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस गली के निर्माण पर 10 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इसके साथ-साथ इस वार्ड के पार्क के सौंदर्यीकरण पर भी 10 लाख रुपए का बजट खर्च होगा। प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से थानेसर हल्के के विकास पर कई सौ करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है और कई सौ करोड़ रुपए की बड़ी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा आने वाले समय में भी कई सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं को भी शुरु किया जाएगा। इस शहर की सडक़ों के निर्माण पर पूरा फोकस रखकर काम किया जा रहा है। सभी लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने पर उनका पूरा फोकस है और दिन-रात शहर के विकास को लेकर कार्य कर रहे है। इस मौके पर हरभजन सिंह खालसा, सुरेंद्र शर्मा, लवकेश मेहता, अमन भार्गव, कुसुम सिंगला, तनु सुधा, अमन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?