Home Kurukshetra News जेईई में सुपर 100 के 6 बच्चों ने पाए 99 परसेंटाइल से अधिक अंक:वैशाली

जेईई में सुपर 100 के 6 बच्चों ने पाए 99 परसेंटाइल से अधिक अंक:वैशाली

by ND HINDUSTAN
0 comment

एडीसी वैशाली शर्मा ने विद्यार्थियों किया सम्मानित, एक माह पहले ही कुरुक्षेत्र में शिफ्ट हुआ है केंद्र

न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । एडीसी डॉ. विशाली शर्मा ने कहा कि जेईई मेन देश की सबसे अधिक प्रतिष्ठित व कठिन परीक्षा में से एक है। इस परीक्षा की तैयारियों के लिए विद्यार्थी बड़े महंगे कोचिंग संस्थानों में तैयारी करते हैं। ऐसे में 2018 में हरियाणा सरकार, शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन द्वारा सरकारी स्कूलों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए और प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए हरियाणा सुपर-100 नमक स्कीम शुरू की गई है।
एडीसी डा. वैशाली शर्मा बुधवार को सुपर 100 के बारना स्थित संस्थान के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हरियाणा सुपर-100 के अनेक बच्चों ने इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छ: विद्यार्थियों ने तो 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किया है। पिछले 6 वर्षों में 160 से अधिक बच्चों को आईआईटी, एनआईटी, एम्स और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने में सफलता हासिल की है। इस वर्ष के परिणामों ने सरकारी स्कूलों और ग्रामीण परिवेश से आने वाले विद्यार्थियों के अंदर एक एक ऐसी लो जलाई है, जिसकी रोशनी आने वाले कई वर्षों तक हरियाणा और पूरे भारत को जगमगाएगी। हरियाणा सुपर-100 के परिणाम और प्रयासों को देखते हुए अब समाज का भी सरकारी स्कूलों की तरफ भरोसा और रुझान बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सुपर 100 शिक्षा व्यवस्था को बदलने का एक क्रांतिकारी कदम है और ऐसे संस्थानों से छात्रों को जुडऩा चाहिए। हरियाणा सुपर 100 से 6 विद्यार्थियों  अजय, महक, तनिष्क, नीतीश, खुशी, रविन्द्र ने 99 फीसदी परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं। शिक्षा विभाग को यह परिणाम बहुत उत्साहजनक है जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने कहा कि विभाग

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?