Home Kurukshetra News झुमका आइलैंड पर झूम उठेगा पर्यटकों का दिल, मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक सौंदर्य के टापू- “झुमका आइलैंड” का किया लोकार्पण

झुमका आइलैंड पर झूम उठेगा पर्यटकों का दिल, मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक सौंदर्य के टापू- “झुमका आइलैंड” का किया लोकार्पण

by ND HINDUSTAN
0 comment

बोट राइडिंग कर मुख्यमंत्री पहुंचे झुमका जलाशय के बीच झुमका आइलैंड पर

उजाड़ टापू को डेढ़ महीने की मेहनत से किया जल के बीच जन्नत में तब्दील

मुख्यमंत्री ने दिया टूरिज्म टिप- जलाशय के किनारों पर बनाएं हट, हट में स्टे लुभायेगा पर्यटकों को

न्यूज डेक्स छत्तीसगढ़

रायपुर।अब प्रकृति की गोद मे बसे कोरिया जिले को एक नया टूरिज़म डेस्टिनेशन मिल गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज झुमका जलाशय के मध्य “झुमका आइलैंड” का लोकार्पण किया। चारों तरफ पानी से घिरे इस सुरम्य टापू को देखकर ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि- झुमका आइलैंड पर आकर पर्यटकों का दिल झूम उठेगा। मुख्यमंत्री को कलेक्टर ने बताया कि पहले यह टापू उजाड़ हालत में था, डेढ़ महीने की मेहनत से इसे आकर्षण रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड के सौंदर्यीकरण की तारीफ की। उन्होंने टूरिज्म टिप देते हुए जलाशय के किनारों पर हट बनाने कहा। हट में स्टे पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक रहेगा।

बोट राइडिंग कर पहुंचे आइलैंड
मुख्यमंत्री झुमका जलाशय के बोट क्लब की तरफ से बोट राइडिंग करते हुए जलाशय के मध्य झुमका आइलैंड पहुंचे। इस दौरान पानी पर मुख्यमंत्री का काफिला नज़र आया। जिसे जेटस्की राइडर्स द्वारा आइलैंड तक एस्कॉर्ट किया गया।

पहुंचते ही मुख्यमंत्री का कर्मा नृत्य दल ने अपनी प्रस्तुति से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर झुमका आईलैंड का लोकार्पण किया। उन्होंने आइलैंड पर एलईडी लाइट से सुसज्जित ‘आई लव कोरिया’ सेल्फी पॉइंट का बटन दबा कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर कोरिया टूरिज्म की वेबसाइट लांच किया। उन्होंने कोरिया टूरिज्म पर बनी एक फ़िल्म को भी प्ले किया। उन्होंने आइलैंड पर आम के पौधे का भी रोपण किया।

आम के पेड़ पर झूले का आनंद लिया

मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड में आम के पेड़ पर लगे झूले का खूब आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर लगे झूलों को देखकर पूछा- सावन कबसे लग रहा है। वे झूले पर बैठ कर झूले को ऊंचाई तक ले गए। उन्होंने अपने पैरों को जमीन पर टिका कर झूले को संवेग दिया और आम पेड़ की एक ऊंची डाल को पैर से छूने की कोशिश की। जब पहले प्रयास में वे डाल तक नहीं पहुंच पाए तो मुख्यमंत्री ने दोबारा जोर लगाया और आम की डाल को पैरों से छू कर दिखाया। ये देखकर सभी लोगों ने खूब तालियां बजायी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव के झूले को भी गति दी।

मचान पर लिया जेटस्की वाटर स्पोर्ट्स और ग्रीन टी का आनंद

मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड में बने मचान से जेटस्की राइडर्स द्वारा किये गए वाटर स्पोर्ट्स के रोमांचक करतबों के प्रदर्शन का आनंद लिया। उन्होंने झुमका आइलैंड में बने मचान पर बैठकर शाम के रिवर साइड व्यू का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने मचान पर ही झुमका आइलैंड के रेस्टॉरेंट की ग्रीन टी और साबू दाना बड़ा, भजिया, फरा, कोसम फल और जामुन का स्वाद लिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?