जयपुर।राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरुवार सायं खोले के हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। राज्यपाल मिश्र ने इस दौरान खोले के हनुमान मंदिर परिसर में ही रामदरबार के भी दर्शन कर आरती की। उन्होंने भगवान से देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए सभी के सुखद, स्वस्थ, मंगलमय और प्रसन्नतादायक जीवन की कामना की।