Home Kurukshetra News ऑनलाइन बुकिंग पर भी 50 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकेंगी महिला बस यात्री

ऑनलाइन बुकिंग पर भी 50 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकेंगी महिला बस यात्री

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हिमाचल

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि निगम ने एचआरटीसी के अग्रिम आरक्षण पोर्टल पर 14 जुलाई, 2022 से महिला यात्रियों के लिए राज्य के भीतर निगम की साधारण बसों में यात्रा की अग्रिम टिकट बुकिंग पर 50 प्रतिशत छूट की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। प्रवक्ता ने कहा कि महिला यात्री निगम की वेबसाईट www.hrtchp.com  पर 50 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा कर निगम द्वारा राज्य के भीतर चलाई जा रही साधारण बसों के टिकट की अग्रिम बुकिंग कर सकती हैं। इस छूट का लाभ उठाने के लिए महिला यात्रियों को अलग से टिकट बुक करना होगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?