कुरुक्षेत्र,1अक्तूबर। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने कहा कि सीनियर सिटीजन राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर है।आने वाली पीढ़ी को सीनियर सिटीजन का मान सम्मान करना चाहिए,श्रीमती कौर ने श्री सनातन विद्यापीठ वृद्ध आश्रम में आयोजित सीनियर सिटीजन दिवस कार्यक्रम में उपस्थितों को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को सम्मानित किया।
सुरजीत कौर ने कहा वृद्ध देश की सबसे बडी दौलत औऱ धरोहर है। उन्होंने कहा सरकार वृद्धजनों के कल्याण और विकास के लिये अनेक योजनाएं चला रही है। समाज कल्याण अधिकारी ने सनातन विद्यापीठ के वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया,वृद्धजनों के रहने, खाने और अन्य सुविधाओं को जांचा। सुरजीत कौर ने विधापीठ एंव आश्रम संचालक सलिंद्र पराशर की सराहना की । इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष सलिंद्र पराशर ने कहा कि वृद्धजनों के सम्मान,कल्याण और खुशी के लिए हम कार्यरत हैं, वृद्धावस्था का सहारा बनना हमारी प्राथमिकता है।