डीएसपी सुरेंद्र सिंह मांजू बिश्नोई ने आज सुबह ही अपने भाई अशोक मांजू को फोन पर कहा था जल्दी घर आऊंगा
तीन माह बाद सेवानिवृत्त होना था डीएसपी सुरेंद्र सिंह मांजू बिश्नोई को,बेटी बेंग्लूरु में बैंक आफिसर,बेटा कनाडा में स्ट्डी कर रहा है
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के नजदीकी रिश्तेदार थे घटना में शहीद हुए डीएसपी सुरेंद्र सिंह मांजू बिश्नोई
न्यूज डेक्स संवाददाता
नूंह। नूंह में हरियाणा पुलिस के डीएसपी सुरेंद्र सिंह मांजू बिश्नोई की खनन माफिया द्वारा डंपर चढ़ा कर हत्या करने का सनसनीखेज समाचार है।मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी मंगलवार को खनन साइट पर जाकर को अवैध कार्रवाई को रोकने पहुंचे थे। इस कार्रवाई को रोकते समय डीएसपी सुरेंद्र सिंह मांजू बिश्नोई पर डंपर चढ़ा दिया। इस दौरान डीएसपी की मौत हो गई।मूल रुप से जिला हिसार के रहने वाले सुरेंद्र सिंह मांजू बिश्नोई पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के नजदीकी रिश्तेदार थे और लंबे समय से कुरुक्षेत्र में रहे थे। सुरेंद्र सिंह मांजू बिश्नोई इन दिनों तावड़ू में डीएसपी के पद पर तैनात थे। यहां उन्हें सूचना मिली थी कि पहाड़ी में उन्हें अवैध खनन हो रहा है। इसका पता लगने पर उन्होंने मौके पर जाकर जांच की और नूहं के पचगांव के पास अवैध कार्रवाई के रोकते हुए उनकी खनन माफिया द्वारा डंपर के नीचे कुचल कर हत्या कर दी।पुलिस ने बताया है कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए डीएसपी सुरेंद्र सिंह मांजू बिश्नोई को अंतिम विदाई और सलामी उनके पैतृक गांव सारंगपुर हिसार के नजदीक आदमपुर में दी जाएगी। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।उन्होंने कहा है कि खनन माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए अतिरिक्त फोर्स की आवश्यकता होगी दो वह भी संबंधित जिला में उपलब्ध कराई जाएगी। डीएसपी सुरेंद्र सिंह मांजू के दो बच्चे हैं।उनकी पुत्री बेंगलुरु में बैंक में ऑफिसर है और पुत्र कनाडा में एजुकेशन ले कर रहा है। डीएसपी के छोटे भाई कुरुक्षेत्र निवासी अशोक मांजू ऑपरेटिव बैंक में ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह 8 बजे ही बड़े भाई से फोन पर बातचीत की थी और बोला था जल्दी घर आऊंगा।अशोक मांजू ने बताया है कि तीन माह बाद ही उनके बड़े भाई सुरेंद्र सिंह मांजू बिश्नोई को सेवानिवृत्त होना था।