चारों बहनें अपने घरों से खुशहाल और शिक्षित है : सरोज बहन
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केन्द्र कुरुक्षेत्र पर चार बहनों का अलौकिक जन्म दिन बहुत ही प्यार से मनाया गया। इन चारों बहनों ने इसी श्रावण मास में अपना सारा जीवन ही शिव सेवा में अर्पित किया है। इन चारों बहनों में बी.के. मधु, बी.के. मिनाक्षी, बी.के. विद्या व बी.के. प्रियंका शामिल हैं। सेवा केन्द्र की इंचार्ज ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने बताया कि आज के दौर में युवा क्या कर रहा है। समाज में क्या क्या घटनायें घटित हो रही हैं, आप सभी जानते हैं। मगर श्रावण मास की महिमा का अपरम्पार है। उन्होंने बताया कि इन चारों बहनों ने परमात्मा शिव का परिचय स्वयं पाकर और नए आने वाले भाई बहनों को परमात्मा शिव का सन्देश देने का संकल्प लिया है।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार से परमात्मा शिव का गुप्त रूप से कार्य चल रहा है। सभी ने अपना- अपना अनुभव भी सुनाया। उन्होंने बताया कि ये चारों बहनें अपने-अपने घरों से खुशहाल और शिक्षित है। यहां तक कि सरकारी नौकरी को भी ठुकरा कर शिव पिता पर बलिहार हो गईं है। बी.के. सरोज बहन व बी.के. राधा बहन ने फूलमालाएं, ईश्वरीय सौगात व केक काट कर अलौकिक जन्म दिन मनाया। सभी ने अलौकिक जन्म दिन की बधाई दी। बी.के. विद्या व बी.के. प्रियंका के लौकिक पिता बी.के. राम अवतार ने अपनी दोनों बेटियों के अलौकिक जन्म दिन पर बहुत खुशी जाहिर की। इस अवसर पर बी.के. सतीश कल्याल व बी.के. निर्मल सैनी ने भी इन बहनों को इस नवजीवन की शुभ कामनाएं देते हुए इनकी बहुत सराहना की। इस श्रावण मास मे शिव पिता को अपना शिव सेवार्थ जीवन देना, यह कैसी महान देव आत्माएं है। इस सुअवसर पर कौल सेवा केन्द्र से पधारी बी.के. पुष्पा बहन, बी.के. उर्मिल बहन सैक्टर-8 सेवा केन्द्र से व बीड सुज़रा से बी.के. आशा देवी, पुष्पा देवी, शुभम, अनन्त राम व कुसुम, सुलेख चन्द्र और सेवा केन्द्र के भाई बहन मौजूद रहे।