सर्वे भवन्तु सुखिना: की कामना के लिए पूजा की
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्रीकालेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को विशेष आरती हुई, जिसमें मुख्य यजमान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर संजीव शर्मा रहे। उन्होंने सहपरिवार इस विशेष आरती में भाग लिया और सर्वे भवन्तु सुखिना: की कामना करते हुए कालेश्वर महादेव की पूजा की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर सभा के मुख्य सलाहाकार जयनारायण शर्मा के नेतृत्व में सभा के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर रजिस्ट्रार संजीव शर्मा, उनकी धर्मपत्नी सुनीता शर्मा, पिता ओम प्रकाश शर्मा और पुत्र कनिष्क शर्मा का वेद मंत्रोच्चारण के बीच अभिनंदन किया। सभा द्वारा संचालित कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के आचार्य नरेश कौशिक के नेतृत्व में वेदपाठी ब्रह्मचारियों ने शर्मा परिवार को आशीर्वाद दिया।
रजिस्ट्रार संजीव शर्मा ने 51 जोत के साथ कालेश्वर महादेव की विशेष आरती। मंदिर के पुजारी सुनंदन मिश्रा द्वारा भगवान कालेश्वर महादेव का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। भगवान कालेश्वर महादेव की श्रृंगार सेवा में भगत विनोद आहुजा का विशेष सहयोग रहा, जबकि प्रसाद वितरण की सेवा कुलविंद्र सलूजा की ओर की गई। प्रोफेसर संजीव शर्मा ने आरती के पश्चात सहपरिवार साईं मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर शिरडी साईं मंदिर के प्रधान डा. विजय शर्मा ने उनका स्वागत किया। सभा की ओर से प्रोफेसर संजीव शर्मा को पटका भेंटकर सम्मानित किया और प्रसाद भेंट किया।
श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि कालेश्वर महादेव की श्रावण मास में पूजा व आरती करने का विशेष महत्व है। कालेश्वर महादेव देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान शिव नंदी को छोड़कर प्रकट हुए थे और महाप्रतापी राजा रावण की भक्ति से प्रसन्न होकर उसे महाकाल पर विजय का वरदान दिया था। इस मंदिर में शनिवार और सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने के लिए आते हैं। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है।
इस विशेष आरती में श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, पूर्व प्रधान पंडित पवन शर्मा पौनी, निवर्तमान पार्षद नितिन भारद्वाज लाली, डा. विजय शर्मा, रवि शर्मा, माइचंद सैनी, यशपाल शर्मा, बालकिशन सिखोले, अशोक शर्मा, पूर्ण चंद, नीरज शर्मा, अशोक शर्मा, राजेश्वर कौशिक, सतीश वत्स, गोपाल शर्मा, सुनील राजपाल, रवि किशोर, मधुमति, कुसुम शर्मा, पदमावति, अनीता आहुजा, विमल गौड़, अभिषेक गौड़, यशपाल सैनी, अभिषेक जोशी, अनमोल सलूजा, श्रीराम पंडित, ऊषा शर्मा, पीआर शर्मा, अश्वनी गौतम, राजकुमार काला, निशा, राकेश रानी, गौरी शंकर, जगमति सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया।