Home haryana खाटू श्याम के लिए जल्द पंचकूला से भी शुरू की जाएगी बस सर्विसः मूलचंद शर्मा

खाटू श्याम के लिए जल्द पंचकूला से भी शुरू की जाएगी बस सर्विसः मूलचंद शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

रोहतक और जींद से पहले ही शुरू की जा चुकी है खाटू श्याम के लिए बस

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि खाटू श्याम के लिए जल्द ही पंचकूला से बस सर्विस शुरू की जाएगी। इसके लिए पंचकूला के महाप्रबंधक को रूट व बस निर्धारित करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि खाटू श्याम के लिए रोहतक और जींद से पहले ही बस सर्विस शुरू की जा चुकी है। परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा रोडवेज गरीब आदमी का जहाज है। इसमें आए दिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 550 इलेक्ट्रॉनिक बसों को शामिल किया जाएगा। मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा परिवहन विभाग लगातार बेहतर से बेहतर सेवा देने के लिए तत्पर है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?