Home haryana हम पेंशन बनाने वाले चौ. देवीलाल के वंशज, किसी कीमत पर बंद नहीं होने देंगे बुढ़ापा पेंशन : नैना चौटाला 

हम पेंशन बनाने वाले चौ. देवीलाल के वंशज, किसी कीमत पर बंद नहीं होने देंगे बुढ़ापा पेंशन : नैना चौटाला 

by ND HINDUSTAN
0 comment

… विधायक नैना चौटाला ने कई गाँवो का दौरा कर सुनी जनसमस्याएँ, मौके पर ही अधिकारियों को दिए समाधान करने के निर्देश

न्यूज डेक्स संवाददाता

चरखी दादरी।हम बुज़ुर्गों के सम्मान में पेंशन शुरु करने वाले चौ. देवीलाल जी के वंशज है। हमारा वायदा है कि किसी भी कीमती पर लाभार्थियों की बुढ़ापा सहित अन्य पेंशन बंद नहीं होगी। यह बात बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कही। विधायक नैना चौटाला ने मंगलवार को बाढड़ा हलके के गांव ऊण, रूदडौल, दगड़ौली, कान्हड़ा, रामबास और गोकल का दौरा कर जनसमस्याओं की सुनवाई की। विधायक नैना चौटाला ने मौके पर ही उपस्थित सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को लोंगो की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के आदेश दिए। क्षेत्र में हो रही बरसात के बीच ग्रामीण सभाओं मे भारी भीड़ और जोश देखने को मिला। गांव वासियों ने अपने-अपने गांव के विकास सम्बंधी मांग पत्र विधायक नैना चौटाला को सौंपे।

विधायक नैना चौटाला ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाढड़ा हलके के विकास के लिए मेरे प्रयास लगातार जारी है। गाँवो की सामूहिक समस्याओं और मांगो को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। आगामी दो वर्ष में हलके के विकास को ओर अधिक गति दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर बाढड़ा हलका विकास के दृष्टिकोण से प्रदेशभर में अव्वल स्थान पर स्थापित होगा।इस अवसर पर राजेंद्र सिंह लितानी, शीला भ्याण , जिला प्रधान नरेश द्वारका , एसडीएम संजय सिंह, संजीव मन्दोला,  राजेश सांगवान , लक्ष्मी बलोदा,ओमधारा श्योराण,ऋषिपाल उमरवास, तहसीलदार बन्शी लाल, तहसीलदार सुरत सिंह,बीडीपीओ सुभाष शर्मा, रोशन लाल श्योराण,एसडीओ सुरेश श्योराण, एसडीओ श्यामलाल, रामकुमार कादमा, सुमित्रा देवी, शकुन्तला झोझू, रामफल कादमा , कुलविंद्र राणा, कैलाश पालड़ी , भूप मांढ़ी, राजेंद्र हुई, विजय गोपी, कृष्ण काकड़ोली, विजय श्योराण, राजबीर दगड़ोली, सुनील चांदवास,संदीप सिरसली,हरिराम पहलवान,धर्मबीर फौगाट, हरपाल हंसावास, कर्मवीर  जीतपुरा , दिपेश घनघश, नवीन कारी सहित उपस्थित साथ है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?