Home haryana संगत को दोफाड़ करने का प्रयास है शिरोमणि अकाली दल हरियाणा : हरभजन सिंह मसाना

संगत को दोफाड़ करने का प्रयास है शिरोमणि अकाली दल हरियाणा : हरभजन सिंह मसाना

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 24 अगस्त


शिरोमणि अकाली दल पंथक राजनीतिक पार्टी है और कुछ स्वार्थी लोगों द्वारा इसे छोडऩा कोई मायने नहीं रखता। ये मौका परस्त लोग हैं, जो अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं, भले ही वह सिख कौम के खिलाफ कयों न हो। यह विचार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के थानेसर से मैंबर जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना, धर्म प्रचार कमेटी मैंबर तजिंदरपाल सिंह लाडवा, जसवंत सिंह दुनियामाजरा, सुखजिंदर सिंह मसाना, प्रेम सिंह लाडवा, सुखपाल सिंह बुट्टर, जरनैल सिंह बोढी, जोगा सिंह रोहटी और अन्य वरिष्ठ अकाली नेताओं ने व्यकत किए। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना ने कहा कि अभी तक स्वयं को अकाली नेता कहलाने वाले एसजीपीसी मैंबर जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, बीबी रविंदर कौर अजराना, कवलजीत सिंह अजराना, तजिंदर सिंह मक्कड़ व उनके कुछ समर्थक पंथ के खिलाफ ही चलते रहे हैं। पहले भी इन लोगों ने हरियाणा की सिख संगत को दोफाड़ करने के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मुद्दा उठाया था, लेकिन प्रदेश की सिख संगत इनके बहकावे नहीं आई थी। अब फिर से इन्होंने प्रदेश की सिख संगत को बहकाने का प्रयास करते हुए शिरोमणि अकाली दल हरियाणा का अराग अलापना शुरु किया है। मगर प्रदेश की सिख संगत अब ऐसे स्वार्थी लोगों को मुंह नहीं लगाएगी। एसजीपीसी मैंबर ने कहा कि कुछ चंद लोगों को छोडऩे के अलावा नगर की गुरुद्वारा सभा सोसायटियां व सीनियर लीडर शिरोमणि अकाली दल बादल के साथ हैं। सुर्खियां बटोरने के आदी हो चुके ये लोग उस समय भी भाजपा के नेताओं से गुप्त मीटिंग करते रहे, जब देश भर के किसान दिल्ली सीमा पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर बैठे थे। अगर बात की जाए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर द्वारा हरियाणा में किए जा रहे कार्यों की तो, उनमें मीरी पीरी इंस्टीच्यूट ऑफ मैडिकल साईसिज एवं रिसर्च शाहाबाद मारकंडा के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं बाखूबी निभाना, गुरमत कार्यक्रम करवाना, अमृत संचार करवाना, जरुरतमंद लोगों को आर्थिक सहयोग देना और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के आश्रितों को आर्थिक मदद देना शामिल हैं। जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना व तजिंदरपाल सिंह लाडवा ने कहा कि मीरी पीरी इंस्टीच्यूट ऑफ मैडिकल साईसिज एवं रिसर्च शाहाबाद मारकंडा में सभी आधुनिक सुविधा मुहैया करवाई जा रही हैं, जिनमें एमआरआई, डायलसिसि और सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं किफायती शुल्क पर मरीजों को मुहैया करवाना शामिल है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर द्वारा संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क व हरियाणा के अन्य मैंबर साहिबान के सहयोग से प्रदेश के शिगलीघर परिवारों के बच्चों की स्कूली फीसी भी दी जा रही है। यही नहीं, संस्था द्वारा हरियाणा में जरुरतमंद लोगों को आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है। इसके अलावा संस्था द्वारा हरियाणा की संगत को पाकिस्तान में सुशेाभित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान की यात्रा के लिए भी वीजा दिलाने का कार्य भी किया जाता है। यही नहीं, श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर के साथ-साथ पंजाब के अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारा  साहिबान के दर्शनों के लिए सिख मिशन हरियाणा से निशुल्क बस सेवा भी जारी है। प्रदेश की सिख संगत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों से भलीभांति परिचित है, इसलिए अब ये लोग अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाएंगे। इस मौके पर जरनैल सिंह बोढी, जसवंत सिंह दुनियामाजरा, तजिंदरपाल सिंह स्याहपोश सहित अन्य अकाली नेता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?