लेमन रेस में आलम प्रथम, हर्षदीप द्वितीय और अलविना तृतीय स्थान पर और रस्साकशी में स्नेहा की टीम प्रथम रहीं
गो एंड फिल द बैलून प्रतियोगिता में चार टीमेों के विजेताओं में सिमरन,शब्दजोत, एकम और रुद्र प्रताप प्रमुख रहे
कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने फ्रॉग रेस में हिस्सा लिया, इसमें सहज ने प्रथम स्थान प्राप्त कि
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।धर्मजीवी ग्लोबल स्कूल के नर्सरी से आठवीं कक्षा तक नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने विश्व विख्यात खिलाड़ी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेल के मैदान में उतर कर पसीना बहाया। स्कूल द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर यहां कई प्रतियोगिताएं कराई गई,जिनमें नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने लेमन रेस और रस्साकशी में भाग लिया, जिसमें आलम प्रथम, हर्षदीप द्वितीय और अलविना तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा चार के विद्यार्थियों में गो एंड फिल द बैलून प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें चार टीमें बनाई गई, इनमें सिमरन, शब्दजोत, एकम और रुद्र प्रताप प्रमुख रूप से विजेता रहे।
कक्षा दूसरी के बच्चों ने फ्रॉग रेस में हिस्सा लिया, इसमें सहज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और कक्षा तीसरी के नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने प्ररिप्रेयरिंग रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें चार टीम कपिल देव टीम, ध्यानचंद टीम , पीटी उषा टीम और सानिया मिर्जा टीम बनाई गई, जिसमें साहिल, वंशिका एवं हरदयाल ने ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। केजी क्लास के बच्चों ने बैलून बैलेंस रेस और नर्सरी की पिक द टॉयज में महक मनप्रीत कौर और हरजोत कौर ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम वर्ग में मेमोराइजिंग गेम में हिस्सा लिया, जिनमें लक्षिता और मयंक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और मनसीरत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
स्कूल की सचिव शशि सभ्रवाल ने कहा कि खेल के मूल्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, दृढ़ता, खिलाड़ी भावना को बच्चों में जागृत करने के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर किए जाने चाहिए। इससे बच्चों में टीम वर्क और अनुशासन की भावना आती है। डा. मीनाक्षी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं उन्हें फिट और स्वस्थ रहने के लिए खेलों का महत्व बताते हुए इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षाएं आशा, सरोज, सिंपल ,उज्जवल ,पूजा ,कविता और बिंदु ने बच्चों का सहयोग करके इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
