न्यूज डेक्स संवाददाता
अंबाला। हरियाणा में पंजाबी भाषा, साहित्य और संस्कृति के प्रचार, प्रसार तथा सुरक्षा के उदेश से गुरु ग्रंथ साहब जी के पहले प्रकाश दिहाड़ेपर अम्बाला के बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों और कलाकारों ने मिल कर ‘ साहित्य संवाद मंच’ नाम की संस्था का गठन किया है जिसका कवि मनमोहन मैनी को अध्यक्ष और दर्शन सिंह दर्शी को सचिव नियुक्त किया गया है। इस के अतिरिकत प्रिंसिपल आग्यापालसिंह और डा. रत्न सिंह ढिल्लो् को सरपरस्त, प्रो. गुरदेव सिंह देव को सलाहकार और जगजीत सूफ़ी को उप-प्रधान बनाया गया है।
छावनी के फारूका खालसा सी. से. स्कूल में अध्यक्ष मनमोहन मैनी की अध्यक्षता मे् हुई सभा में यह फ़ैसला लिया गया है कि संस्थाबाकायदा रजिस्टर करवाई जायेगी और इस को केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (रजि.) के साथ सबंधित किया जायेगा। अधिकजानकारी देते हुए संस्था के सचिव श्री दर्शी ने बताया कि श्री के. पी सिंह के सुझाव मुताबिक गुरू नानक देव जी के प्रकाश दिहाड़े परएक अंतर-स्कूल भाषण मुकाबला करवाया जायेगा और प्रिंसिपल आग्यापाल सिंह जी के संरक्षण में संस्था की सरगर्मियाँ खालसास्कूल को केंद्र बना कर चलाईं जाएंगी।
प्रिंसिपल आग्यापाल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन हुए दूसरे सैशन में कवियों ने अपनी रचनायें पेश कीं।यह सैशन नये उभरते कवियोंबीबी गूँजने और वरुनदीप सिंह से शुरू किया गया। उस के बाद रमनदीप सिंह, प्रमोद पब्बी, कृष्ण अवतार सूरी, जगजीत सूफ़ी, मनमोहन मैनी, दर्शन सिंह दर्शी और डा. रत्न सिंह ढिल्लों ने अपनी रचनायें सुनाइं।इस दौरान के. पी. सिंह ने कवि की सृजन प्रक्रिया के बारे चर्चा करते हुए संवाद आरंभ किया जिस में कवियों ने अपने अपने विचार प्रकट किये।