Home haryana वामन द्वादशी मेले पर आयोजित कुश्ती दंगल में भिड़े पहलवान, क्रीड़ा भारती के जिला प्रधान डीपी चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

वामन द्वादशी मेले पर आयोजित कुश्ती दंगल में भिड़े पहलवान, क्रीड़ा भारती के जिला प्रधान डीपी चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। वामन द्वादशी मेला के अवसर पर श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा थीम पार्क में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन क्रीड़ा भारती के जिला प्रधान धर्मपाल चौधरी डीपी ने किया। इस अवसर पर दर्जन से अधिक कुश्तियां आयोजित की गई। कुश्ती लड़ने वाले प्रत्येक पहलवान को सभा की ओर से उचित इनाम दिया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर धर्मपाल चौधरी का सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने स्वागत किया और उन्हें सम्मानपूर्वक पगड़ी बांधी।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि धर्मपाल चौधरी ने कहा कि तकरीबन 25 वर्ष के बाद श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने गत वर्ष वामन द्वादशी मेले का पुनर्जागरण किया था और ईश्वर से कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करना सराहनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से खेलों को बढ़ावा मिलता है और ब्राह्मण समाज 36 बिरादरी का नेतृत्व करता है। इनका इस समाज का आशीर्वाद क्रीड़ा जगत के नामी-गिरामी खिलाड़ियों को मिलने से उनका भविष्य उज्जवल में होगा। चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलता है संस्कृति सबसे प्राचीन है और ब्राह्मण समाज इस संस्कृति का संरक्षक है। कुश्ती दंगल के प्रभारी येशेंद्र शर्मा ने बताया कि वजीर सिंह पहलवान के नेतृत्व में इस कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से आई पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। उन्होंने बताया कि कुश्ती दंगल में शेखर पहलवान ने गोलू पहलवान कैथल को पराजित किया। अमीन निवासी सुरजीत पहलवान ने पानीपत निवासी शीला पहलवान को पराजित किया। वहीं अमीन निवासी अंकुश ने हरियाणा पुलिस के पहलवान रमन को पराजित किया।

कुरुक्षेत्र निवासी अमित पहलवान ने दिल्ली निवासी प्रवेश पहलवान को पराजित किया। इसके अलावा भी अन्य खिलाड़ियों के बीच दंगल हुआ। सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि धर्मपाल चौधरी एक प्रमुख समाजसेवी हैं और इनका गैरों से गहरा लगाव है। ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद हमेशा इनके साथ रहा है और भविष्य में भी समाज का आशीर्वाद चौधरी को मिलता रहेगा। कार्यक्रम का मंच संचालन सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर सभा के संरक्षक राजेंद्र जोशी, ज्ञान पराशर, पंडित राम कुमार गौतम, वरिष्ठ उप प्रधान यशपाल शर्मा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य राजेश शांडिल्य, मनोज कौशिक, नीरज शर्मा, राजीव स्वामी, पवन लीला सहित अनेक लोगों ने कुश्ती का आनंद उठाया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?