Home haryana हेमसा का जिला स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित,एसोसिएशन का जिला स्तरीय चुनाव सम्पन्न, टिक्का सिंह बने जिला प्रधान

हेमसा का जिला स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित,एसोसिएशन का जिला स्तरीय चुनाव सम्पन्न, टिक्का सिंह बने जिला प्रधान

by ND HINDUSTAN
0 comment

विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा, 15 सितम्बर को शिक्षा महानिदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन की दी गई चेतावनी

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। सातवें वेतन आयोग में लिपिक का वेतनमान 35 हजार 400, एनपीएस/एनईपी रद्द करवाने, दूर-दराज स्थानांतरित का समायोजन, आॅनलाईन ट्रांसफर पाॅलिसी की समीक्षा, वरिष्ठता सूची अपडेट, विकलांग कर्मियों सहित सभी पदोन्नतियों, एसीपी का निपटान, एसीपी प्रमोशन पद अनुसार, एसईटीसी में छूट, वर्कलोड अनुसार नये पद व सेवा नियम निजीकरण की नीतियों पर रोक, कौशल रोजगार निगम भंग कर स्थाई भर्ती आदि मांगों को लेकर हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाॅफ एसोसिएशन का जिला स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन आज यहां जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित हुआ।इस अवसर पर एसोसिएशन के राज्याध्यक्ष संदीप सांगवान, सर्वकर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश, हरियाणा पाॅवर काॅरपोरेशन के महासचिव नरेश कुमार तथा हरियाणा राज्य परिवहन निगम के राज्य प्रधान इन्द्र सिंह बधाना आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर बोलते हुए एसोसिएशन के राज्य प्रधान सांगवान ने बताया कि एसोसिएशन के विभिन्न मुद्दों को लेकर गत 23 अगस्त को हरियाणा के शिक्षा मंत्री के साथ बातचीत की गई थी। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 23 अगस्त के बातचीत के दौरान हुए मुद्दों पर चर्चा के दौरान कोई कार्यवाही नहीं हुई तो 15 सितम्बर को अम्बाला कमीशनरी के अतंर्गत आने वाले सभी पांच जिलों द्वारा सेक्टर 5 शिक्षा सदन पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में पांच जिलों से 100-100 कर्मचारी तथा प्रदेश के अन्य जिलों से भी कर्मचारी भाग लेंगे।

सांगवान ने बताया कि सर्वकर्मचारी संघ कुरुक्षेत्र द्वारा आगामी 12 से 14 नवम्बर को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा। आज के सम्मेलन में इस मुद्दे पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इसके अलावा एसोसिएशन का जिला स्तरीय चुनाव करवाया गया जिसमें टिक्का सिंह को जिला प्रधान, राजेश ढांडा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष, धर्मवीर मोर को सचिव, अन्नू चैधरी को उपप्रधान, रणबीर रोहिला को सलाहकार, प्रताप सिंह को संगठन सचिव तथा रघुबीर सिंह को प्रैस सचिव बनाया गया। इसके अलावा जितेन्द्र कुमार, प्रवीन कुमार, मुकेश कुमार, बलविन्द्र सिंह तथा विजय चुघ को एसोसिएशन का सदस्य नियुक्त किया गया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?