
श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण के देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी को याद किया
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। देशभर में फैली श्री जयराम संस्थाओं के संस्थापक परम श्रद्धेय देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा समाज एवं राष्ट्र कल्याण के लिए किए कार्यों को वीरवार को ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में याद किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ट्रस्टी, श्रद्धालु एवं ब्रह्मचारी एकत्रित हुए। ब्रह्मचारियों एवं श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण के देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी को याद किया। श्री जयराम विद्यापीठ में विद्यापीठ के ट्रस्टी राजेंद्र सिंघल, एडवोकेट के.के. कौशिक, विद्यापीठ के प्राचार्य डा. रणवीर भारद्वाज, प्राध्यापक, स्टाफ, संस्कृत विद्यार्थियों और समस्त विद्यापीठ परिवार के सभी सदस्यों ने देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा कुरुक्षेत्र विकास कार्यों को याद करते हुए अपनी श्रद्धा अर्पित की। कहा कि कुरुक्षेत्र का जो आज आधुनिक स्वरूप नजर आ रहा हैं उसमें देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी का अहम योगदान है।
आज भी उनके संकल्पों को पूरा करने का कार्य उनके परम शिष्य, देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी कर रहे हैं। प्राचार्य डा. रणबीर भारद्वाज ने बताया कि महाराज श्री के आशीर्वाद से ही शिक्षा, चिकित्सा, गौ सेवा, समाज सेवा कार्य वर्षों से अनवरत चल रहे हैं। देशभर में लाखों विद्यार्थी ने श्री जयराम शिक्षण संस्थाओं से शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन की ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हैं। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम शास्त्री, प. राजेश प्रसाद लेखवार, राम जिवारी, संजय शर्मा, समस्त अध्यापकगण और विद्यापीठ के सेवक मौजूद रहे।