चयनित विद्यार्थी अब राज्य स्तरीय खेलों में रोहतक में अपना दमखम दिखाएंगे
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय खेलों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला खिदरपुरा कुरुक्षेत्र के तीन विद्यार्थियों का अंडर 11 की कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हुआ है। शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से कुरुक्षेत्र में जिला स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर 11 में लड़कों की कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला खिदरपुरा कुरुक्षेत्र के दिव्यांश ने 20 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर 11 में लड़कियों की कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला खिदरपुरा कुरुक्षेत्र की सीमा ने 20 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया और महक ने 22 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के मुख्य शिक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि इस विद्यालय के तीन बच्चों का राज्य स्तरीय खेलों में चयन हो गया है। पूरे विद्यालय में खुशी की लहर है। सरपंच अनिल कुमार(धन्ना) ने सभी बच्चों को जीत की बधाई दी है और इसका श्रेय विद्यालय के स्टाफ को दिया है। अब यह बच्चे आगामी राज्य स्तरीय खेलों में रोहतक में अपना दमखम दिखाएंगे। इस शुभ अवसर पर ग्रामीणों में मनबीर फौजी, नरसी राम, मास्टर जगदीश, विद्यालय मुख्याध्यापक कश्मीरी लाल,शशिकांत, राजकुमार, जितेंद्र, प्रवीण शास्त्री, सुशील पीटीआई, संजय कुमार, गगनदीप कौर व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।