Home haryana शहर की 45 कॉलोनियों को नियमित करने का सरकार के पास भेजा प्रस्ताव:सुधा

शहर की 45 कॉलोनियों को नियमित करने का सरकार के पास भेजा प्रस्ताव:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

कालोनी में 50 प्रतिशत मकान बनने पर नियमित करवाने के लिए नप के पास करेंगे आवेदन, लोग विधायक के पास भी भेज सकते है अपना प्रस्ताव

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर की लगभग 45 कालोनियों को नियमित करवाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार सरकार इन सभी कॉलोनियों को जल्द ही नियमित कर देगी। इस विषय को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे है। इतना ही नहीं इन अवैध कालोनियों में 50 प्रतिशत मकान बन चुके है, उस कालोनी के लोग नियमानुसार नगर परिषद या उनके पास कॉलोनी को नियमित करवाने का प्रस्ताव दे सकते है।

विधायक सुभाष सुधा ने शनिवार को दूरभाष पर बातचीत करते हुए कहा कि  शहर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना सरकार और उनका प्रथम कर्तव्य है। इस कर्तव्य को पूरा करने के लिए दिन रात प्रयास किए जा रहे है। इस शहर में लोगों ने अवैध कालोनियों में मकान बना लिए है और अवैध होने के कारण सरकार की तरफ से तमाम सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इसलिए लोगों की सुविधा को जहन में रखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष लोगों की दिक्क़तों को रखा गया। इसके लिए बकायदा प्रस्ताव रखा गया कि कुरुक्षेत्र की अवैध कालोनियों को वैध किया जाए ताकि लोगों को तमाम सुविधाएं मिल सकें। इस प्रस्ताव पर सरकार ने सर्व करवाया और कुछ जगहों पर आगामी कुछ दिनों में सर्वे का पूरा कर लिया जाएगा। इस शहर में लगभग 45 कॉलोनियों का सर्वे किया गया है। इन कॉलोनियों ने सरकार के सभी नोर्मस को पूरा कर लिया है। इस लिए इन कालोनियों के वैध होने का रास्ता खुल गया है।

उन्होंने कहा कि शहर में अगर अब भी जिन कॉलोनियों में 50 प्रतिशत से ज्यादा मकान बन चुके है, इन कालोनी के लोग अपनी कालोनी को नियमित करवाने के लिए नगर परिषद या उनके पास प्रस्ताव दे सकते है। इन सभी प्रस्तावों पर अमल किया जाएगा। इसके बाद सरकार की तरफ से किसी भी कालोनी को नियमित नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों सेे अपील की है कि सभी लोग भïिवष्य में नियमित कालोनी में ही प्लाट ले ताकि उस कालोनी में सभी मूलभूत सुविधाएं मिल सके। सरकार हर वर्ग और व्यक्ति के लिए योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?