Home Kurukshetra News स्वच्छ और दिव्य मिशन से कुरुक्षेत्र बनेगा सुंदर और स्वच्छ:बराड़

स्वच्छ और दिव्य मिशन से कुरुक्षेत्र बनेगा सुंदर और स्वच्छ:बराड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

पावर ग्रिड और प्रशासन के बीच हुए समझौते के तहत खर्च होगा करीब 7 करोड़ 24 लाख

पावर ग्रिड ने विकास कार्यों के लिए अब तक जारी किए 4 करोड़ रुपए

उपायुक्त ने विकास कार्यों को तेज गति के साथ करने के दिए आदेश

कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक सेफ्टी और साईनेज बोर्ड पर खर्च होगा 68 लाख का बजट

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र 8 अक्टूबर। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि स्वच्छ और दिव्य मिशन से कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुदंर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए वर्ष 2018 में पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और जिला प्रशासन के बीच एक समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत कुरुक्षेत्र में सीएसआर प्रौजैक्टस के तहत कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और दिव्य बनाने के लिए 7 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि खर्च की जानी है।

इसमें से पावर ग्रिड की तरफ से विभिन्न विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में स्वच्छ और दिव्य कुरुक्षेत्र के सीएसआर कार्यों की प्रगति रिपोर्ट को लेकर केडीबी और अन्य विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रही थी।

इससे पहले उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने पावर ग्रिड के डिप्टी जीएम सुधीर कुमार, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ कपिल शर्मा से वर्ष 2018 से लेकर अब तक सीएसआर प्रोजैक्ट को लेकर किए गए कार्यों और इस प्रोजैक्ट के बारे में विस्तार से फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है।

इस फीडबैक पर बोलते हुए उपायुक्त ने कहा कि सीएसआर दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के तहत जितने भी विकास कार्य चल रहे है। उन कार्यों को तेजी के साथ पूरा किया जाए और गुणवता पर विशेष फोकस रखा जाए। जिन कार्यों के लिए जगह तय की जानी है, उनको जल्द ही फाईनल किया जाए और केडीबी के अधिकारी इस विषय को गम्भीरता से लेकर काम करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्टस के तहत 80 बेहद आकर्षक लाईटों को लगाने का कार्य 10 दिन के अंदर पूरा करके सम्बन्धित विभाग रिपोर्ट करेगा और इस मद के तहत बचे बजट से ब्रहमसरोवर के चारों तरफ लाईटे लगवाना सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा पिपली अंडरपास के नीचे लाईटे लगवाने के लिए एनएचआईसी से एनओसी लेना सुनिश्चित करेगा।

इस प्रोजैक्ट के तहत सडक़ों के किनारे 100 शैडों का निर्माण किया जाना है। केडीबी के मानद सचिव और लोक निर्माण विभाग के एक्सईन जगह तय करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा प्रोजैक्टस के तहत कुरुक्षेत्र में 4 बेहद आकर्षक बस क्यू शैल्टर बनाए जाने है और इस पर 17 लाख 51 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

डीसी ने कहा कि पिपली प्रवेश द्वार और विभिन्न चौंकों और शहर में ग्रीन बेल्ट और ओरनामेंटल लाईटस पर करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि खर्च की जानी है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजक्टस को अधिकारी गम्भीरता से ले ताकि निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सके। पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के डिप्टी जीएम सुधीर कुमार ने कहा कि वर्ष 2018 में पावर ग्रिड और जिला प्रशासन के बीच सीएसआर प्रोजैक्ट के तहत दिव्य और स्वच्छ कुरुक्षेत्र को लेकर एक समझौता हुआ।

इस प्रोजैक्ट के तहत कुल 7 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि विभिन्न प्रकार के कार्यों पर खर्च की जानी है और इसमें से करीब 4 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। इस प्रोजैक्ट को एक साल में पूरा करना था, लेकिन कुछ मुद्दों और पिपली से लेकर थर्ड गेट तक सडक़ का निर्माण कार्य न होने के कारण इस प्रोजैक्टस को पूरा करने की समयावधि को मार्च 2021 तक बढ़ाया गया, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस समयावधि को सितम्बर 2021 तक बढ़ाया गया है। इस मौके पर केडीबी सदस्य उपेन्द्र सिंघल, एक्सईन अमित मनोचा, नप सचिव केएल बठला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक सेफ्टी और साईनेज बोर्ड पर खर्च होगा 68 लाख का बजट

उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि पावर ग्रिड और प्रशासन के बीच हुए समझौते के अनुसार कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर ट्रैफिक लाईटस और साईनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। इस प्रोजैक्ट पर पावर ग्रिड की तरफ से 68 लाख 61 हजार 339 रुपए की राशि प्रशासन के माध्यम से खर्च की जाएगी। इन ट्रैफिक लाईटस के स्थलों को चिन्हित करने के लिए केडीबी के मानद सचिव और ट्रैफिक पुलिस को जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह कमेटी शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करेेगी ताकि आगामी कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जा सके।

10 दिनों के अंदर 2 शौचालयों को शुरु करने के दिए आदेश

उपायुक्त ने अधिकारियों को आगामी 10 दिनों के अंदर स्वच्छ और दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के तहत बनाए गए 2 शौचालयों को शुरु करने के आदेश दिए है। इसके अलावा एक शौचालय के निर्माण के लिए सैक्टर 17 एलआईसी बिल्डिंग के सामने हुडा द्वारा जगह उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव को नहीं पारित किया। इसलिए सैक्टर 17 में पहले से ही बने शौचालय के विस्तार करने के आदेश दिए है। इस प्रोजैक्ट के तहत तीनों शौचालयों के करीब 84 लाख 75 हजार रुपए का बजट रखा गया था

नगर परिषद को सौंपा स्ट्रीट वैंडर जोन बनाने का जिम्मा

उपायुक्त ने कहा कि दिव्य और स्वच्छ कुरुक्षेत्र मिशन के तहत कुरुक्षेत्र में स्ट्रीट फूड वैंडर जोन भी बनाए जाने है ताकि पर्यटकों और लोगों को अच्छी गुणवता का खाना अच्छे माहौल उपलब्ध करवाया जा सके। इस प्रौजैक्ट के अनुसार कुरुक्षेत्र में स्टेनलैस स्टील ट्राली उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए 53 लाख 63 हजार रुपए का प्रावधान रखा गया है। इसके लिए नगर परिषद थानेसर को स्ट्रीट वैंडर जोन स्थापित करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने यह भी आदेश दिए की नप जरुरतमंद व योग्य व्यक्ति को ही जोन में जगह उपलब्ध करवाएंगे। इस विषय में किसी प्रकार की सिफारिश या आयोग्य व्यक्ति को स्थान नहीं दिया जाएगा। इस कार्य को 10 दिनों के अंदर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

स्वच्छ और दिव्य मिशन के तहत सफाई के लिए खरीदी गई 1 करोड़ 98 लाख की मशीने

उपायुक्त ने कहा कि पावर ग्रिड के माध्यम से नगर परिषद और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को शहर और ब्रहमसरोवर की सफाई व्यवस्था के लिए आधुनिक मशीने उपलब्ध करवाई गई है। इसमें केडीबी को करीब 1 करोड़ रुपए और बाकी नगर परिषद थानेसर को मशीन खरीदने के लिए दिया गया है। इन मशीनों ने ब्रहमसरोवर व शहर को स्वच्छ बनाने के कार्य को शुरु भी कर दिया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?