Home haryana 36वें नेशनल गेम्स में वेटलिफ्टिंग में हरियाणा का पहला गोल्ड मेडल

36वें नेशनल गेम्स में वेटलिफ्टिंग में हरियाणा का पहला गोल्ड मेडल

by ND HINDUSTAN
0 comment

दीपक लाठर ने 170 किलोग्राम भार उठाकर जीता गोल्ड मेडल

फेंसिंग में हरियाणा की बेटियों ने गोल्ड और सिल्वर पदक पर किया कब्जा

36वें नेशनल गेम्स में वेटलिफ्टिंग में हरियाणा का पहला गोल्ड मेडल

हरियाणा की मिट्टी में खेल रचे बसे हैं, राज्य सरकार खिलाड़ियों के हुनर को निखारने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत-सीएम

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स में हरियाणा का जलवा लगातार बरकरार है। हरियाणा के खिलाड़ी हर खेल में मेडल जीत रहे हैं। खिलाड़ियों के इस प्रकार के उल्लेखनीय प्रदर्शन से हरियाणा को खेलों की राजधानी कहना गलत नहीं होगा। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नेशनल गेम्स में हरियाणा 18 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में लगातार शीर्ष पर बना हुआ है। 2 अक्टूबर शाम साढे 5 बजे तक हरियाणा के खाते में 18 स्वर्ण, 12 रजत और 9 कांस्य पदक समेत कुल 39 पदक हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगातार नेशनल गेम्स में नजर बनाए हुए हैं और विजेताओं व प्रतिभागी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगे चलकर निश्चित तौर पर ओलंपिक खेलों में भी भारत के लिए पदक लाने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में खेल रचे बसे हैं। यहाँ के बच्चे बचपन से ही खेलकूद में आगे होते हैं। बस इन्हें एक सही प्लेटफॉर्म और कोच की आवश्यकता होती है, जिनकी बदौलत ऐसे खिलाड़ी ही आगे चलकर रोल मॉडल बनते हैं। हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के हुनर को निखारने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

वेटलिफ्टिंग हरियाणा का पहला गोल्ड मेडल

रविवार को हुए वेटलिफ्टिंग के मुकाबले में हरियाणा को पहला स्वर्ण पदक मिला। 81 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक लाठर ने 170 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया।

फेंसिंग में हरियाणा की बेटियों ने गोल्ड और सिल्वर पदक पर किया कब्जा

नेशनल गेम्स में बेटों के साथ – साथ हरियाणा की बेटियां भी अपना खेल का उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं। फेंसिंग ईपी इंडिविजुअल एवेंट में हरियाणा की बेटियों तनिक्षा खत्री ने गोल्ड और प्राची लोहान ने सिल्वर पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया। इसके अलावा, 10 मीटर पिस्टल में शिवा नरवाल ने रजत पदक जीत। हरियाणा की लड़कियों की टीम ने डबल स्कल रोइंग में भी रजत पदक हासिल किया।इसके अलावा, हरियाणा के लड़कों की टीम ने भी फॉइल फेंसिंग खेल में रजत पदक जीतकर हरियाणा के पदकों की संख्या में एक और पदक जोड़ दिया। परस्यूट ट्रैक साइकिलिंग इवेंट में लड़कियों की टीम ने भी रजत पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है।

हरियाणा के 600 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे अपना जोहर

गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स हरियाणा के 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अभी तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुश्ती में सर्वाधिक 9 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं। इसी प्रकार, शूटिंग में 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक, नेट बॉल में 2 स्वर्ण, एथलेटिक्स में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक, रग्बी में 1 स्वर्ण पदक, साइकिलिंग में 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक, वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण पदक, कबड्डी में 2 कांस्य पदक और टेबल टेनिस में 1 रजत पदक जीते हैं।गौरतलब है कि नेशनल गेम्स 2022 का आयोजन गुजरात के छह शहरों – अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया जा रहा है। 28 भारतीय राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों और सर्विसेज (भारतीय सशस्त्र बल की टीम) के लगभग 7,000 एथलीट, 36 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इनमें पारंपरिक ओलंपिक खेलों के साथ-साथ भारत का स्वदेशी खेल जैसे मल्लखंब, खो-खो और कबड्डी भी शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?