कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुवि के भूगोल विभाग की प्रो. डॉ. राजेश्वरी को 15 अक्टूबर से, फिजिक्स विभाग की प्रो. डॉ. अन्नु शर्मा को 21 अक्टूबर से तथा जियोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. एआर चौधरी को 27 अक्टूबर से आगामी दो वर्ष के लिए एकेडमिक कौंसिल का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी।