जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को यहां राजभवन में जस्टिस पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस मिथल ने हिन्दी भाषा में शपथ ली। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव उषा शर्मा ने जस्टिस मिथल को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं जस्टिस मिथल के परिजन उपस्थित रहे।