Home haryana केयू में रत्नावली में रैंप पर उतरेंगे हरियाणा के आधुनिक परिधान

केयू में रत्नावली में रैंप पर उतरेंगे हरियाणा के आधुनिक परिधान

by ND HINDUSTAN
0 comment

रत्नावली में हरियाणवी फैशन शो का आयोजन 29 अक्टूबर को ऑडिटोरियम में

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है। रत्नावली में हरियाणवी फैशन शो का आयोजन 29 अक्टूबर को ऑडिटोरियम में किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के लोक परिधानों को नवीन स्वरूप में प्रस्तुत कर विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं रैंप पर चलेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी।
उन्होंने कहा कि रत्नावली का आयोजन 2 साल के अंतराल के बाद हो रहा है। रत्नावली समारोह में जहां एक ओर 31 विधाओं में लोक कलाकार अलग-अलग मंचों पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करेंगे वहीं पर दूसरी ओर हरियाणा के लोक परिधानों को युवाओं से जोडऩे के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। इस विषय में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने हरियाणवी फैशन शो आयोजित करने के लिए संस्तुति प्रदान कर दी है। हरियाणवी फैशन शो में विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों से निवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढऩे वाले विदेशी छात्रों को भी हरियाणवी लोक परिधानों के साथ रैंप पर चलने का मौका दिया जाएगा। डॉ. पूनिया ने बताया कि हरियाणा का लोक पारंपरिक परिधान फॉक कॉस्ट्यूम मेल एवं फीमेल प्रतियोगिता का आयोजन भी 29 अक्टूबर को ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं में हरियाणा के लोक परिधानों को लोकप्रिय बनाने के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है। इस फैशन शो में हरियाणा की गात्ती, कमरी, धोती, खारा, घाघरा, घाघरी, चूदंड़ी, वॉयल, सौंपली, लहरिया, पगड़ी, गरखी आदि परिधानों को नवीन स्वरूप में रैंप पर उतारा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रत्नावली कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा का एक ऐसा उत्सव बन चुका है जिसकी पहुंच विदेशों तक हो चुकी है। ऐसे में हरियाणवी संस्कृति को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए तथा युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है।
बॉक्स
आईआईएचएस. विरासत कोर्स के छात्र बनाएंगे फैशन शो पर रिपोर्ट

इंस्टीट्यूट ऑफ इन्टीग्रेटिड एण्ड ऑनर्स स्टड़ीज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत गतिविधि के माध्यम से पाठ्यक्रम लागू किया गया है। इस पाठ्यक्रम को पढऩे वाले प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राएं रत्नावली में आयोजित होने वाले हरियाणवी फैशन शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही वे हरियाणा के लोक परिधानों का डॉक्यूमेंटेशन कर उसको युवाओं से जोडक़र प्रस्तुत करेंगे। पाठ्यक्रम के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत को पढऩे वाले छात्रों को लोक संस्कृति में रोजगार की संभावनाओं से जोडक़र नए रोजगार पैदा करने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम लागू किया गया है। इस तरह की गतिविधियां छात्रों के कैरिकुलम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?