HomeKurukshetra Newsप्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में की पूजा अर्चना, अलकनंदा रिवर फ्रंट पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
मंदाकिनी आस्थापथ और सरस्वती आस्थापथ में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
केदारनाथ धाम परियोजना के श्रमजीवियों के साथ बातचीत की
न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केदारनाथ का दौरा किया और श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा- अर्चना की। पारंपरिक पहाड़ी पोशाक धारण कर प्रधानमंत्री ने आंतरिक गर्भगृह में रुद्राभिषेक किया और नंदी की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। मोदी ने गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। उन्होंने अलकनंदा रिवर फ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त जनरल गुरमीत सिंह भी थे।