Home haryana भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया सफाई कर्मियों की मांगों का समर्थन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया सफाई कर्मियों की मांगों का समर्थन

by ND HINDUSTAN
0 comment

कहा- बिना देरी किए मांगों को माने सरकार, कर्मचारियों की हड़ताल को करवाए खत्म

कांग्रेस सरकार बनने पर सभी कर्मियों को किया जाएगा पक्का, फिर होगी बंपर भर्ती- हुड्डा 

न्यूज़ डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों की तमाम मांगे पूरी तरह जायज हैं। पिछले कई दिनों से वह अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। हुड्डा ने हिसार में सफाई कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज की भी कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी सरकार से कोई भीख नहीं बल्कि अपना हक मांग रहे हैं। सरकार को बिना देरी किए इनकी मांगों को मानते हुए हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए ताकि प्रदेश की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके।

हुड्डा ने मौजूदा सरकार को याद दिलाया कि इन कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपनी जान पर खेलकर अपनी जिम्मेदारी को निभाया है। कई कर्मचारियों ने तो अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने प्राण दे दिए। इसलिए प्रदेश और मानवता की सेवा में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे स्वच्छता सैनिकों को उनके अधिकार से वंचित रखना न्याय संगत नहीं है। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने 11,000 सफाई कर्मियों की भर्ती की थी। भविष्य में फिर से सरकार बनने पर इन तमाम कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। साथ ही इन कर्मियों को पेंशन से लेकर तमाम सुरक्षा उपकरणों की सुविधाएं दी जाएंगी। इतना ही नहीं, जरूरत के मुताबिक एकबार फिर पूरे प्रदेश में हजारों सफाई कर्मियों की भर्ती होगी। ताकि मौजूदा कर्मियों पर काम का बोझ कम हो सके और हरियाणा को स्वच्छ प्रदेश बनाया जा सके।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?