13 नवम्बर तक चलेगा मां बगलामुखी महायज्ञ
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के मार्गदर्शन व जग ज्योति दरबार से महंत राजेंद्र पूरी की अध्यक्षता में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में सुबह 9 नवम्बर से 13 नवम्बर तक चलने वाले पांच दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ का बुधवार को शुभारम्भ होगा। इसी के साथ दो दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का भी आयोजन होगा। महंत राजेंद्र पूरी ने बताया कि सभी सनातन धर्मावलंबियों को जगत जननी मां जगदम्बा व महादेव की अखण्ड भक्ति की प्राप्ति, सद्बुद्धि की प्राप्ति, सनातन धर्म की रक्षा, सनातन धर्म के मानने वालों के घर परिवार सहित उनके अस्तित्व की रक्षा, सनातन धर्म के शत्रुओं का विनाश, सनातन वैदिक राष्ट्र का निर्माण और श्रद्धालु भक्तगणो की समस्त मनोकामना की पूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि मां बगलामुखी महायज्ञ 9 नवम्बर से 12 नवम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे व सायं 6 बजे आयोजित होगा। श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञानयज्ञ 12 व 13 नवम्बर को प्रातः 10.30 होगा। पूर्णाहुति 13 नवम्बर को होगी। इस मौके पर मुख्य वक्तागण महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती, कार्ष्णी स्वामी अमृतानन्द व बालयोगी ज्ञाननाथ जी होंगे।