Home haryana अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर सेवा भाव से रक्तदान शिविर लगाना एक सराहनीय कार्य:नरेंद्र

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर सेवा भाव से रक्तदान शिविर लगाना एक सराहनीय कार्य:नरेंद्र

by ND HINDUSTAN
0 comment

डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह ने यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी के 18 दिवसीय रक्तदान शिविर के दूसरे दिन का किया शुभारंभ

21 वर्षों से संस्था कर रही है समाज सेवा के कार्य

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर सेवा भाव से रक्तदान शिविर लगाना एक सराहनीय कार्य है। रक्तदान एक महादान है, रक्तदान करके कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। इसलिए सभी स्वस्थ व्यक्तियों को अपने जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार समस्या नहीं होती है और कुछ ही समय के अंदर शरीर में दोबारा ने नया रक्त बन जाता है।
डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह रविवार को यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर लगाए गए 18 दिवसीय रक्तदान शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि यूथ बल्ड डोनेशन सोसायटी को पिछले वर्ष भी गीता महोत्सव के दौरान 18 दिवसीय रक्तदान शिविर लगाकर एशिया बुक अवार्ड से नवाजा गया था। ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर यह संस्था सराहनीय कार्य कर ही है।

इनके द्वारा समय-समय पर अलग-अलग जगहों पर अब तक 750 रक्तदान शिविर व 75 हजार यूनिट रक्त एकत्रित कर विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर सोसायटी जरूरतमंद लोगों को मुहैया करवा चुकी है। एशियन बुक आवर्डी विनोद पाल होलकर द्वारा देश हित में ऐसी सेवाएं कई वर्षों से दी जा रही है।
सोसायटी के अध्यक्ष विनोद पाल होलकर ने कहा कि पिछले 21 वर्षों से गांव-गांव, शहर-शहर जाकर रक्तदान की अलख जगा रहे है तथा अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। इस मौके पर जिला रेड क्रॉस सोसाएटी के सहायक सचिव रमेश चौधरी, राजेन्द्र ग्रोवर, एलएनजेपी अस्पताल से डा. रमा, डा. राजकुमार, सुलेख, सचिन पाल, पोली देवी, गुरमेल सिंह, मनीष राणा, अक्षित शर्मा, नारायण शर्मा आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?