Home haryana मिशन-2024 के तहत फील्ड में उतरें भाजपा कार्यकर्ता : धनखड़

मिशन-2024 के तहत फील्ड में उतरें भाजपा कार्यकर्ता : धनखड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं को आह्वान जनहित व राष्ट्रहित में किए कार्यों व नीतियों को पहुचाएं आमजन तक 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सर्किट हाउस में मिशन-2024 के तहत कार्यकर्ताओं के साथ किया मंथन 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार आठ साल पूरे कर चुके है। भाजपा द्वारा करवाए गए जनहित किए गए कार्यों और लागू की गई नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। मिशन-2024 के तहत कार्यकर्ता फील्ड में उतरकर भाजपा की नीति और रीति बारे जनता को अवगत करवाएं। पन्ना प्रमुख तक पार्टी कार्यकर्ता अपने दायित्व अनुसार संगठन के कार्य करें।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविवार को सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर जिलाध्यक्ष रवि बत्तान ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। रवि बत्तान ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने पर प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आमजन सरकार की नीतियों का लाभ उठा सके और पार्टी को भी लाभ मिले, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता आमजन से सीधा संवाद करें। उन्होंने कहा सरपंचों के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार भारी मात्रा मे चुनाव जीतकर आए हैं व आदमपुर की जीत का जो उत्साह कार्यकर्ताओं मे बना है वह 2024 के चुनावों मे भी जारी रहना चाहिए।  सांसद नायब सिंह सैनी, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कार्यकर्ताओं को संगठन के कामों को प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के वाइस-चेयरमैन धुम्मन सिंह, घूमंतु जाति बोर्ड के वाइस-चेयरमैन जय सिंह पाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य धर्मवीर मिर्जापुर, रविन्द्र सांगवान, राजकुमार सैनी, पूर्व सांसद कैलाश सैनी, ममता सैनी, शकुंतला शर्मा, रेखा वाल्मिकी, गुरदयाल सुन्हेडी, जिला पदधिकारी धीरज वालिया, सतपाल गढ़ीरोडान, देवी दयाल शर्मा, सुशील राणा, देशराज शर्मा, सुनील चौधरी, अन्नू माल्याण, विशाल सौदा, रजत बंसल, विनीत कवातरा,  विक्रम शर्मा, शैलेश वत्स, प्रदीप सहगल, लाडी पाल, मोर्चो के अध्यक्ष जसविन्द्र बहादुर पुरा, नवाब अली, मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी, दीपक चौहान, हरीश अरोड़ा, जगतार वर्मा, देवेन्द्र शर्मा गोल्डी, विक्रम अटवान, मंगत चौहान, रिषी पाल मथाना, नवाब सिंह संधू, बाबू राम टाया आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?