कांग्रेस ने अपने अंदर रावण को छुपा कर रखा हुआ है – अनिल विज
न्यूजडेक्स संवाददाता –
अम्बाला – हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर ब्यानी प्रहार करते हुए कहा कांग्रेस ने अपने अंदर रावण को छुपा कर रखा हुआ है और उसका असर कांग्रेस में समय-समय पर देखने मिल ही जाता है।
विज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा – रावण को तो युगों पहले श्री राम जी ने मार दिया था उसका संहार कर दिया था लेकिन कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे जी का जो बयान आया है उससे लगता है कि रावण को तो कांग्रेस ने अपने अंदर छुपा के रखा हुआ है।
उन्होंने कहा कि इसको अपने अंदर से निकालना पड़ेगा, यही बार-बार कांग्रेस की कारगुजारियों से उजागर होता है कि रावण इनके अंदर है, परंतु रावण को मारना है ।विज ने कहा कि रावण को तो मारने का संदेश हर वर्ष दिया जाता है। खडगे के निजी ब्यान के बारे में पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि किसी अध्यक्ष का कोई भी बयान निजी नहीं हो सकता, यह एक ‘एसकेपेजिम’ है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर दिए गए एक बयान पर बवाल मचा हुआ है। खड़गे ने गुजरात में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर वोट मांगने को लेकर तंज कंसते हुए सवाल किया था कि क्या आपके पास रावण जैसे 100 सिर हैं? इसके बाद, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी पर तगड़ा पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने गुजरात के बेटे का अपमान किया है। इस बयान के बाद बीजेपी ने गुजरात की जनता से कांग्रेस को सबक सिखाने की अपील की है।