Home haryana जल्द पूरा होगा पाई गांव में बन रही कबड्डी अकादमी का निर्माण कार्य–खेल मंत्री गौरव गौतम

जल्द पूरा होगा पाई गांव में बन रही कबड्डी अकादमी का निर्माण कार्य–खेल मंत्री गौरव गौतम

by ND HINDUSTAN
0 comment

विधायक सतपाल जांबा ने विधानसभा में उठाया था गांव पाई में बन रही कबड्डी एकेडमी का मुद्दा

एनडी हिन्दुस्तान

पूंडरी। गांव पाई में बन रही अकादमी की क्षेत्रवासियों को जल्द सौगात मिलने वाली है। विधायक सतपाल जांबा द्वारा विधानसभा में उठाए गए मुद्दे को जेकर जानकारी देते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि सरकार खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार खेलों एवं खिलाडिय़ों पर पूरा ध्यान दे रही है।खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा गांव पाई में कबड्डी अकादमी भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसका 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। खेल विभाग ने लोक निर्माण विभाग को 7 करोड़ 14 लाख रुपये भवन निर्माण के लिए जारी किए थे। इस कार्य के अंतर्गत सिविल और बिजली कार्य की लागत वृद्धि को लेकर फाईल स्वीकृति के लिए सरकार को भेजी हुई है। स्वीकृति प्राप्त होते ही दो माह में इस कार्य को पूरा किया जाएगा।विधायक सतपाल जांबा ने गांव पाई में बन रही कबड्डी एकेडमी के भवन निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि इस भवन का 10 प्रतिशत कार्य करना लंबित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी की अपार प्रतिभाएं हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द कबड्डी अकादमी के भवन कार्य को पूरा करवाएं, ताकि इस क्षेत्र के खिलाडिय़ों को काफी लाभ हो सके।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?