छात्रों के शैक्षिक भ्रमण को पाठ्यक्रम का नियमित हिस्सा माना गया
शैक्षिक भ्रमणों के माध्यम से छात्र भविष्य में रोज़गार सम्बन्धित अवसरों को व्यक्तिगत रूप से समझ पाते हैं और साथ ही छात्रों में समूह में रह कर कार्य करने तथा नायक बनने के गुणों का विकास होता है
न्यूज़ डेक्स संवाददाता-
कुरुक्षेत्र । गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र के प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन में वाणिज्य संकाय के लगभग 112 छात्रों ने होटल प्रबंधन कैरियर के अवसरों के बारे में ज्ञानवर्धन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यालय कोऑर्डिनेटर संदीप चावला, वाणिज्य संकाय की आचार्या डॉ. नीलू ढल, सुरिंदर कौर सैनी, वनिता गर्ग एवं श्रीमती सुदीपा भी इस शैक्षिक भ्रमण में छात्रों के साथ थे।
छात्रों ने कैंपस के विभिन्न सेक्शन जैसे बेसिक और एडवांस किचन, रेस्टोरेंट, लॉन्ड्री, जिम, लाइब्रेरी, हाउस-कीपिंग लैब, फ्रंट डेस्क लैब, कंप्यूटर लैब आदि को भी देखा। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के फ्रंट डेस्क मेनेजर, कार्यालय प्रभारी राहुल भारती जी ने एक PPT के माध्यम से छात्रों को होटल प्रबंधन कैरियर के अवसरों और पाठ्यक्रमों की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि आई.एच.एम. संस्थान होटल प्रबंधन में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, स्नातक, डिग्री के साथ-साथ कौशल विकास के लिए विशेष कार्यक्रम के तहत एक महीने का कोर्स भी करवाता है।