न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किरमच रोड पर स्थित मनोज कुमार बॉक्सिंग अकादमी कुरुक्षेत्र में किया गया। इस राज्य स्तरीय स्कूली महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य स्टेडियम बॉक्सिंग सेंटर की 2 लड़कियों ने मैडल जीते है।
द्रोणाचार्य स्टेडियम बॉक्सिंग सेंटर के सीनियर कोच जितेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 17 वर्ष व 19 वर्ष से कम आयुवर्ग में क्रमश: नैंसी व समीक्षा ने कांस्य पदक जीतकर कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने दोनों खिलाडिय़ों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सेंटर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।