Home Karnal news हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र करनाल के वैज्ञानिक डॉ. विजय कौशिक को मिला चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र करनाल के वैज्ञानिक डॉ. विजय कौशिक को मिला चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड

by ND HINDUSTAN
0 comment

कृषि विज्ञान केंद्र उचानी के वैज्ञानिक डॉ. विजय कौशिक ने स्मार्ट एंड इकोनॉमिकल फार्मिंग की रचना कर बनाया अपना चौथा विश्व रिकॉर्ड 

न्यूज डेक्स संवाददाता

करनाल।हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र करनाल में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. विजय कौशिक ने चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उनको यह वर्ल्ड रिकॉर्ड स्मार्ट एंड इकोनॉमिकल फार्मिंग नामक पुस्तक की रचना के लिए मिला है जिसमें उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 101 तरीक़े सुझाए है। इन सुझावों में फ़सल सुधार, कृषि उत्पाद की मार्केटिंग, सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ आदि को विस्तार से समझाया गया है। डॉ कौशिक ने यह पुस्तक 2023 में तैयार की थी। पुस्तक की सॉफ्ट कॉपी के आधार पर इंफ्ल्यूएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने डॉ. कौशिक को वर्ल्ड रिकॉर्ड से नवाजा है। पुस्तक अभी पब्लिश होनी है। उनका पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड 2021 में भारत रत्न अवार्डीज़ पर प्रथम काव्य संग्रह लिख कर अपना नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन में नाम दर्ज कराया, दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड सामाजिक कुरीतियों, रीति रिवाजों एवम् त्यौहारों पर प्रथम काव्य संग्रह लिखकर हॉर्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन तथा तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड कृषि आधारित 31 खाद्यान्न, दलहन, तिलहन तथा चारा फसलों पर काव्य संग्रह तैयार कर ब्रावो इंटरनेशनल बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, यूनाइटेड अरब अमीरात प्राप्त किया।

डॉ. कौशिक ने अब तक कुल 23 साल की सेवाएँ दे चुके है, जिसमें हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग में 7 साल, अर्थ एवम् सांख्यिकीय विश्लेषण विभाग में 11 साल 6 महीने तथा हरियाणा कृषि विश्वविधालय हिसार में अब तक साढ़े चार साल की सेवाएँ दी है। डॉ कौशिक ने अब तक कुल 6 पुस्तकें लिख चुके है इस के अतिरिक्त 40 रिसर्च पेपर्स राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल में, 40 लेख लीडिंग मैगज़ीन में छपवा चुके है। इन्होंने  लगभग 20 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेकर लगभग 23 शोध पत्र प्रस्तुत किए, जिसमें उनको तीन बार बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड, एक बार बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड मिला। डॉ कौशिक को 2018 में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड, 2021 में डॉ राजेंद्र प्रसाद एक्सीलेंस साइंटिस्ट अवार्ड भी मिल चुका है । इनकी फ़िलहाल एक मैन्युअल, “कॉस्ट ऑफ़ कल्टीवेशन” पर तथा एक “फार्मर रिकॉर्ड बुक” और दो पुस्तकें पब्लिश होने के लिए तैयार है पर अनुमोदन का इंतज़ार है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?