Home haryana केंद्रीय गृहमंत्री की धर्मपत्नी सोनल शाह ने की मां भद्रकाली शक्तिपीठ में पूजा अर्चना

केंद्रीय गृहमंत्री की धर्मपत्नी सोनल शाह ने की मां भद्रकाली शक्तिपीठ में पूजा अर्चना

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में  सोनल शाह , धर्मपत्नी अमित शाहगृह मंत्री, भारत सरकार ने आज पूजन और दर्शन किए । सर्वप्रथम टीम शक्तिपीठ के सदस्यों ने सोनल शाह  एवं उनके साथ आई उनकी बहनों का शक्तिस्थल श्री देवीकूप पर स्वागत किया। ततपश्चात पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने सोनल शाह एवं अतिथियों को शक्तिपीठ के महत्त्व के बारे में बताया और मंत्रोचारण के साथ श्री देवीकूप पर पूजा करवाई । जिसके बाद पीठाध्यक्ष जी ने उन्हें माता की लाल शक्ति चुनरी व पुष्प माला से सम्मानित किया । इसके बाद सोनल शाह ने मुख्य दरबार में माँ भद्रकाली जी का आहवान कर षोडशोपचार मन्त्रों के साथ माँ का भाव-भक्तिपूर्ण पूजन किया । पान, सुपारी, ध्वजा व पंचामृत अर्पित किया । पञ्चदीप आरती – वन्दन किया व माँ को पन्चमेवे व  बहुफलों का भोग अर्पित किया । माँ को लाल- चुनरी , लाल वस्त्र , सिंदूर व नारियल पुष्पांजलि भेंट की । पंचदीप पात्र से भव्य आरती कर माँ के गर्भ गृह की परिक्रमा की ।

इसके बाद  पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा के सानिध्य में सोनल शाह ने मंदिर परिक्रमा में महालक्ष्मी मंदिर में मां लक्ष्मी यंत्र व महासरस्वती मंदिर में सरस्वती यंत्र की पूजा , हिन्दू धर्म के शुभ चिन्हों जैसे कि स्वास्तिक, ॐ, श्री इत्यादि प्रतीक बनाया  । गौरतलब है कि सोनल शाह पहले भी 5 बार माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में मां का आशीर्वाद लेने आ चुकी हैं । इस बार भी वे मां भद्रकाली जी के दरबार में सभी भारतीयों की सुख शांति व सुरक्षा की मां से प्रार्थना करने आई हैं । उन्होंने सभी भक्तों को कैलेंडर नव वर्ष की भी शुभकामनाएं दी । उन्होंने मंदिर विज़िटर बुक में मंदिर व्यवस्था की और मंदिर में धार्मिक माहौल की प्रशंसा करते हुए पीठाध्यक्ष को बधाई दी । पीठाध्यक्ष जी ने उन्हें गृहमंत्री अमित शाह  के लिए भी प्रसाद दिया व माँ का चित्र भेंट किया । अंत में उनके साथ आए सभी ने दी लैंडमार्क आई लव कुरुक्षेत्र के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया । इस मौके पर शिमला देवी, उमा सुधा, विधायक सुभाष सुधा, साहिल सुधा व नरेन्द्र वालिया भी मौजूद रहे ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?