Home haryana लोक साहित्यकार जयलाल दास की 91वीं जयंती पर कुरुक्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी डा. जयभगवान सिंगला हुए सम्मानित

लोक साहित्यकार जयलाल दास की 91वीं जयंती पर कुरुक्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी डा. जयभगवान सिंगला हुए सम्मानित

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रेरणा साहित्य सदन के अध्यक्ष डा. जयभगवान सिंगला को मिला जयलाल दास साहित्यसेवी सम्मान-2023

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र के विख्यात समाजसेवी एवं उद्योगपति डा. जयभगवान सिंगला ने साहित्य के क्षेत्र में काफी नाम कमाया है। उनकी अढ़ाई दर्जन के करीब पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने जीवन के हर क्षेत्र के बारे में अपनी पुस्तकों में लेखन कार्य किया है। उल्लेखनीय है कि डा. सिंगला समाजसेवा के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेरणा वृद्धाश्रम का संचालन कर घरों से निकाले गए एवं अपनों से नकारे गए बुजुर्गों की वर्षों से सेवा कर रहे हैं। गत दिवस लोक साहित्यकार जयलाल दास की 91वीं जयन्ती पर हर वर्ष की भांति भिवानी में साहित्यिक उत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश प्रदेश के तीन दर्ज़न से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर 13 पुस्तकों का लोकार्पण भी हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सारस्वत मोहन मनीषी प्रांतीय अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद् हरियाणा ने की। कुरुक्षेत्र के विशेष अतिथि प्रमुख समाजसेवी जयभगवान सिंगला अध्यक्ष प्रेरणा साहित्य सदन कुरुक्षेत्र, डा. कमलेश मलिक, डा. तेजिन्द्र कैथल और हरीन्द्र यादव रहे। इस अवसर पर डा. जयभगवान सिंगला को श्री जयलाल दास साहित्यसेवी सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया। डा. सिंगला के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रेरणा वृद्धाश्रम में डा. जयभगवान सिंगला को श्री जयलाल दास साहित्यसेवी सम्मान-2023 बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर, आशा सिंगला, मधु मल्होत्रा, अन्नपूर्णा, हरिकेश पपोसा, डा. विजय दत्त शर्मा, चंद्रकांता, बलविंदर कौर, रक्षा देवी, विजयलक्ष्मी, सीता देवी, बीना देवी व आश्रम के अन्य सभी बुजुर्ग भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?