Home haryana हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही किया निवारण

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही किया निवारण

by ND HINDUSTAN
0 comment

श्री गुप्ता ने ओल्ड पंचकूला मार्केट एसोसिएशन के दुकानदारों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया

श्री गुप्ता ने कॉमन सर्विस सेंटरों के निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिये

सेक्टर-19 में नवनिर्मित आरओबी का लोकार्पण एक फरवरी को होगा-गुप्ता

उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने अवैध अतिक्रमण को रोकने और अनाधिकृत कालोनियों के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक करी अध्यक्षता

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आपस में तालमेल बना कर रखें  अधिकारी- उपायुक्त

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

पंचकूला, 30 जनवरी-     उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने आज जिला सचिवालय के सभागार में अवैध अतिक्रमण को रोकने और अनाधिकृत कालोनियों के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की तथा संबंधित  अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी तथा एसीपी राज कुमार भी उपस्थित थे।
उपायुकत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आपस में तालमेल बना कर रखें तथा पैरीफेरी नियंत्रित क्षेत्र के अधीन अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध तोड़फोड़ की कार्यवाही की पूर्व सूचना डियूटी मैजिस्ट्रेट को दें। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ की कार्यवाही के दौरान प्रयाप्त मात्रा में पुलिस बल तथा अन्य टीम को साथ लेकर जाएं ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटा जा सके।
इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार जयदीप ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि अभी तक कुल 20 कालोनियों को नियमित करने के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 6 काॅलोनियां ड्रोन सर्वे के तहत नहीं आती। शेष 14 काॅलोनियों में से केवल एक काॅलोनी विभाग के सभी मानदंड पूरे करती है तथा तीन काॅलोनियों में कुछ कमियां हैं।  
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला, नायब तहसीलदार हरदेव, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता विकास राणा तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

‘प्रथम अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्राई-सिटी प्राइज मनी टी-20’ (अंडर-19) पुरुष और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए अनेक रोमांचक मुकाबले

पंचकूला, 30 जनवरी- ‘प्रथम अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्राई-सिटी प्राइज मनी टी-20’ (अंडर-19) पुरुष और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन अनेक रोमांचक मुकाबले खेले गए।
जेके अकैडमी और जेपी स्पोर्टस अकैडमी के बीच प्री क्वाटरफाईनल मैच, सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 में खेला गया जिसमें जेपी स्पोर्टस अकैडमी की टीम 72 रन से विजयी रही। जेपी स्पोर्टस अकैडमी के विवेक मैन आॅफ द मैच रहे। दूसरा मैच सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 में ही लांचिंग पैड अकैडमी और वाईएमसीए प्रणामी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। लांचिंग पैड क्रिकेट अकैडमी 3 विकेट से मैच जीतने में कामयाब रही। लांचिंग पैड क्रिकेट अकैडमी के अनिकेत सिंह को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।
इसी प्रकार क्रिकेट बैश अकैडमी और चैंपीयन क्रिकेट इलेवन मौहाली के बीच मैच रवि वर्मा अकैडमी लांडरा खेला गया। चैंपीयन क्रिकेट इलेवन  की टीम 8 विकेट से विजयी रही। चैंपीयन क्रिकेट इलेवन के आर्यन को मैन आॅफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। अगला मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल क्रिकेट टीम सेक्टर 19 पंचकूला और सेंचरी क्रिकेट अकैडमी की टीम के बीच निपुण क्रिकेट अकैडमी ढकौली जीरकपुर में खेला गया जिसमें सेक्टर 19 की टीम को विजेता घोषित किया गया। सनराईज क्रिकेट अकैडमी और सीसीएल लांडरा की मध्यम जेपी स्पोर्टस अकैडमी डेराबसी में मैच खेला जाना था जिसमें सनराईज क्रिकेट अकैडमी को वाॅकओवर मिला। नागेश अकैडमी और चमन लाल डीएवी क्रिकेट अकैडमी के बीच मैच जेपी स्पोर्टस अकैडमी डेराबसी में खेला गया जिसमें चमन लाल डीएवी क्रिकेट अकैडमी की टीम ने 22 रन से जीत दर्ज की। टीम के शाश्वतम को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।
उक्त सभी मैच सतलुज पब्लिक स्कूल, निपुण क्रिकेट अकैडमी ढकौली, जेपी स्पोर्टस अकैडमी डेराबसी और रवि वर्मा क्रिकेट अकैडमी लांडरा में खेले गए। मैचों के सफल आयोजन में मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों डीपी सोनी, डीपी सिंघल, युवाराज कौशिक और सौरव विज का विशेष योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?