Home Kurukshetra News भगवान श्री कृष्ण हैं विष्णु जी का पूर्ण अवतार- द्विवेदी

भगवान श्री कृष्ण हैं विष्णु जी का पूर्ण अवतार- द्विवेदी

by ND HINDUSTAN
0 comment

कालेश्वर तीर्थ में शिवशक्ति महायज्ञ का छठा दिन, श्रद्धालुओं ने की यज्ञशाला की परिक्रमा

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 23 अक्टूबर । मां मोक्षदायिनी गंगाधाम ट्रस्ट ऋषिकेश-हरिद्वार के सांस्कृतिक संगठन सनातन मिशन एवं जय माँ दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट द्वारा धर्मनगरी के कालेश्वर तीर्थ में आयोजित 89वें 11 कुंडीय जनकल्याण शिवशक्ति महायज्ञ के छठे दिन  श्रद्घालुओं ने महायज्ञ आहुतियां देकर परिक्रमा की। 

सनातन मिशन के अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी और महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा गोल्डी ने बताया कि अनुष्ठान सरंक्षक हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में चल रहे इस अनुष्ठान में सुबह यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां दी। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता साहिल सुधा , अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कौंसिल के संयुक्त सचिव अशोक शर्मा बाली , लखनऊ से विश्व हिन्दू परिषद् के सीनियर नेता अनुराग  वाजपेयी ने महाआरती में भाग लिया | 

स्वामी हरिओम जी महाराज ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि  यज्ञ  से मनुष्य महान बनता है। यज्ञ से ही धर्म, अर्थ, काम और मौक्ष की प्राप्ति होती है एवं यज्ञ से ही पर्यावरण की रक्षा और जलवायु शुद्ध होती है। वहीं, यज्ञ के बाद श्रीमदभागवत कथा में आचार्य देवेंद्र द्विवेदी वृंदावन ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म, नन्दोत्सव और बाल कृष्ण लीलाओं का वर्णण किया।

उन्होने कहा कि द्वापर युग में पृथ्वी पर चारों ओर अत्याचार व्याप्त था। कंस के भय से प्रजा त्राहि त्राहि कर रही थी। पृथ्वी की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिये भगवान विष्णु ने देवकी के आठवें पुत्र कृष्ण के रूप में जन्म लिया। श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन संघर्षमय रहा। पृथ्वी पर कई अत्याचारी राजाओं का संहार करते हुए श्री कृष्ण ने धर्म की रक्षा की। इसी कुरुक्षेत्र भूमि में उन्होने अर्जुन को निमित बना कर संसार को श्रीमद भगवद गीता रूपि अमृत पिलाया।

द्विवेदी ने बताया कि वास्तव में भगवान विष्णु का कृष्ण अवतार पूर्ण नारायण अवतार माना जाता है। क्योंकि इस अवतार में उन्होने अपनी माँ यशोदा, राजसूय यज्ञ, कौरवों की सभा और महाभारत युद्ध भूमि में अपने विराट नायायण स्वरूप के दर्शन कराए। सायंकालीन महाआरती में धर्म जागरण समन्वय विभाग हरियाणा के संयोजक अशोक शर्मा, पं. राजेश मौदगिल, सतपाल शर्मा, पार्षद भारत भूषण सुंगला, सुभम, सुंदर लाल, चरणजीत भोला, दिवेन भाटिया, धरमपाल, मनोरजन, राहुल, कंवरपाल, रमेश कोशिक, मनोज गोयल और विशावकांत शर्मा  सहित अनके श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?