अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई गई
प्रतियोगिता में सुखप्रीत ने प्रथम, कल्पना ने द्वितीय व सुधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग एवं पंजाबी विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंग एवं कूची के माध्यम से मातृभाषा के प्रति अपने हृदय के उद्गारों को व्यक्त किया। सुंदर पोस्टर एवं स्लोगन लिखकर युवाओं ने यह सिद्ध कर दिया कि उनके मन में मातृभाषा हेतु कितना आदर एवं सम्मान है। प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने कार्यक्रम की संयोजिका डा. सुनीता शर्मा एवं डा. सुनीता रानी सहित सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृभाषा हम सबके जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह हमारी उन्नति का एक अभूतपूर्व माध्यम है। यदि हम उन्नति करना चाहते हैं, अपने देश को विकास की राह पर ले जाना चाहते हैं तो मातृभाषा के प्रति सम्मान की भावना रखनी पड़ेगी। इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं में अपनी भाषा के प्रति प्रेम एवं आकर्षण बढ़ता है। इस प्रतियोगिता में सुखप्रीत बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने प्रथम, कल्पना बी ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा ने द्वितीय तथा सुधा बी ए. प्रथम वर्ष की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।