Home haryana बेवजह वेतन रोके जाने से प्रदेश के अध्यापकों में फैली नाराजगी सरकार को जिम्मेवार अधिकारियों का वेतन रोकना चाहिए : पवन मित्तल

बेवजह वेतन रोके जाने से प्रदेश के अध्यापकों में फैली नाराजगी सरकार को जिम्मेवार अधिकारियों का वेतन रोकना चाहिए : पवन मित्तल

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । अध्यापकों का आरोप है कि लगभग पूरा फरवरी माह गुजर जाने के बावजूद अध्यापकों का वेतनमान नहीं दिया जाना, सरकार और अधिकारियों के निकम्मेपन का एक और नमूना है। जिसकी हरियाणा प्राइमरी स्कूल हेड टीचर एसोसिएशन कड़े शब्दों मे निंदा करती है।
एसोसिएशन के राज्य प्रधान पवन मित्तल, महासचिव राजेश मोहनपुर व राज्य प्रैस सचिव रमेश थाना ने कहा कि जिस ई- पोस्टिंग डाटा के पूर्ण न होने के कारण अध्यापकों का वेतन रोका गया है। उसकी जिम्मेवारी उच्च स्तर पर बैठे विभागीय अधिकारियों की है, ना कि अध्यापकों की। अध्यापकों को बेवजह 2 महीने से वेतन रोक कर परेशान किया जा रहा है। अगर वेतन रोकना ही है तो उन जिम्मेवार अधिकारियों का रोका जाए। जिन की वजह से ई – पोस्टिंग डाटा पूरा नहीं हो पा रहा है।

एसोसिएशन के राज्य प्रधान पवन मितल ने शिक्षा मंत्री के उस बयान की कड़ी निंदा की है जिसमें उन्होंने प्राइवेट स्कूलों से सरकारी स्कूलों को गोद लेने की बात कही है। एसोसिएशन का मानना है कि सरकार जानबूझकर चिराग योजना, स्कूल मर्जर और पहली कक्षा में दाखिले की उम्र बढ़ाकर सरकारी स्कूलों को बर्बाद करना चाहती है। ताकि इन्हें आसानी से पूंजीपतियों के हवाले किया जा सके। उन्होंने कहा की सरकार कल ही अध्यापकों का वेतन जारी करने का कार्य करे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?