Home haryana सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग है हमारे मेले :- जय प्रकाश दलाल

सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग है हमारे मेले :- जय प्रकाश दलाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

अपनी संस्कृति को पहचानने का मिलता है मौका

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

रोहतक । कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा है कि मेले हमारे सामाजिक जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग होते हैं। कृषि मंत्री आज अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में आयोजित तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

जय प्रकाश दलाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आयोजित मेले जीवन की एकसरता को समाप्त करके जीवन में प्रसन्नता भर देते हैं। इसके साथ ही यह मेले अन्य लोगों से मिलने का तथा अपनी संस्कृति को पहचानने का ये मेले सुअवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आयोजित होने वाले मेलों का उत्साह भरा माहौल दुनिया में कहीं भी देखने को नहीं मिलता।

उन्होंने कहा कि मस्तनाथ मठ एक ऐसा धार्मिक स्थल हैं, जहां बाबा मस्तनाथ सहित अनेक साधु महात्माओं ने तपस्या की है। उन्होंने कहा कि यह लाखों लोगों की आस्था व श्रद्धा का केंद्र है। उन्होंने समाधि पर मत्था टेका। इस अवसर पर महंत बाबा बालक नाथ, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल व पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?