Home haryana नकारात्मकता का दहन कर एक नई सोच, आचरण और उमंग से होली का स्वागत करें : शीशन सिंह

नकारात्मकता का दहन कर एक नई सोच, आचरण और उमंग से होली का स्वागत करें : शीशन सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन

न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । हरियाणा कला परिषद एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिरसला कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय के परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक शीशन सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि भारत देश विविधताओं का देश है। जहां की संस्कृति में आपसी प्रेम और सद्भावना का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि सभी होलिका दहन के इस पावन अवसर पर सामाजिक बुराईयों, विषमताओं, कुरीतियों और नकारात्मकता का दहन कर एक नई सोच, आचरण और उमंग के साथ होली का स्वागत करना चाहिए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर रीटा रानी, राजेश कुमार, ओम प्रकाश, जसविंदर सिंह, राजकुमार एसएमसी प्रधान पूनम रानी व ग्राम वासी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?