न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान की चिंतन बैठक का शुभारंभ संस्कृति भवन के प्रज्ञा सदन में हुआ। बैठक में संपूर्ण देश से 40 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मंचासीन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी, वि.भा.अ.भा. संस्थान के महामंत्री अवनीश भटनागर, संगठन सचिव गोविंद चंद्र मोहंत, सचिव वासुदेव प्रजापति, सह सचिव पंकज शर्मा, संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह, संस्कृति बोध परियोजना के विषय संयोजक दुर्ग सिंह राजपुरोहित रहे। बैठक के प्रथम सत्र में अधिकारीगण के परिचय के उपरान्त संस्कृति बोध परियोजना के आयाम/कार्यों की डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से जानकारी दी गई एवं प्रस्तावना रखी गई। द्वितीय सत्र में संस्कृति ज्ञान परीक्षा की प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इसी के अंतर्गत परीक्षा के पंजीकरण, परीक्षा सामग्री, परीक्षा व्यवस्था पर भी विचार रखे गए। बैठक में संस्कृति ज्ञान परीक्षा के ओ.एम.आर. पद्धति द्वारा मूल्यांकन, प्रमाण पत्र एवं विद्यालय, जिला एवं संकुल, प्रान्त स्तर पर प्रोत्साहन दिए जाने पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में मध्य प्रदेश से अंबिका दत्त कुंडल, गुजरात से जयंती भाई राजकोटिया, राजस्थान से शिव प्रसाद, कैलाशचंद्र शर्मा, रमेश चंद्र शुक्ल, छत्तीसगढ़ से गोविंद मिश्र, झारखंड से अजय तिवारी, बिहार से विवेक नयन, हरियाणा से अनिल कुलश्रेष्ठ, उत्तर प्रदेश से यशपाल, राजकुमार, गिरिवर, ओडिशा से कैलाश चंद्र मिश्र, आशीष कुमार रथ, असम से मनेश्वर राजवंशी सहित देशभर से प्रतिनिधि उपस्थित रहे।