Home haryana नूंह हिंसा में अब तक 102 एफआईआर दर्ज, 202 लोग गिरफ्तार और 80 लोगों को हिरासत में लियाःगृह मंत्री अनिल विज

नूंह हिंसा में अब तक 102 एफआईआर दर्ज, 202 लोग गिरफ्तार और 80 लोगों को हिरासत में लियाःगृह मंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

‘‘निर्दोष को सजा न मिलें और दोषी न छूटे’’, इस सिद्धांत पर पुलिस कर रही है कार्य- अनिल विज

पुख्ता सबूत इकट्ठा करके ही कार्यवाही की जानी है और एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा- विज

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह में पुलिस लगातार तैनात है और अब तक 102 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और 202 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 80 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘निर्दोष को सजा न मिलें और दोषी न छूटे’’, इस सिद्धांत पर पुलिस कार्य कर रही है। इसलिए पुख्ता सबूत इकट्ठा करके इस पर कार्यवाही की जानी है और एक भी दोषी को छोडा नहीं जाएगा। विज आज पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पकडा गया है उनसे कानून के अनुसार पूछताछ की जा रही हैं और जो जानकारियां मिल रही है, उस अनुसार कार्यवाही की जा रही हैं। 

मुख्य सचिव और नूंह के आसपास के जिलों के उपायुक्तों से की बातचीत- विज 

जुम्मे की नमाज के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम के उपायुक्तों से बातचीत की है कि वहां पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था व शांति व्यवस्था के बारे में निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने शेष हरियाणा के भागों के लिए मुख्य सचिव से भी बातचीत की है कि प्रदेश में जहां-जहां भी जुम्मे की नमाज होती है वहां पर शांति की व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्य सचिव को आदेश जारी करने के लिए यह भी निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं कि जहां-जहां भी जुम्मे की नमाज होनी है वहां-वहां पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था के साथ-साथ डयूटी मजिस्ट्रेट लगाए जाएं ताकि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न लें।  

मौलवियों से भी बातचीत की गई है- विज

विज ने बताया कि मौलवियों से भी बातचीत की गई है, और मौलवियों ने आह्वान किया है कि घर पर ही नमाज पढ़ी जाए, अगर वे ऐसा करते हैं तो बहुत ही अच्छी बात है। 

सोशल मीडिया पर उत्तेजनात्मक पोस्ट डालने वालो पर होगी कार्यवाही – विज

सोशल मीडिया के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी व स्कैनिंग के लिए गृह विभाग के विशेष सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें आईटी सेल से भी अधिकारी को लिया गया हैं जो सोशल मीडिया को स्कैन करेगी। उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा उत्तेजनात्मक पोस्टों को डाला गया होगा तो उन पर कार्यवाही की जाएगी। 

जरूरत पड़ने पर एसआईटी का गठन किया जा रहा है- विज

एसआईटी गठन के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जहां-जहां पर जरूरत पड रही है, उस अनुसार दो से तीन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की एसआईटी बनाकर उन्हें जांच सौंपी हैं ताकि एक-एक मामले की हर एंगल से जांच हो सके। 

गृह मंत्री की अपील, शांति बनाकर रखें

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि शांति बना कर रखें, किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ न करें, सोशल मीडिया पर उत्तेजनात्मक पोस्ट न डालें। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?