Home Kurukshetra News वृद्ध केयर फाउंडेशन बना सनातन विधापीठ ट्रस्ट की वृद्ध सेवा एवं कल्याण मुहिम का हिस्सा

वृद्ध केयर फाउंडेशन बना सनातन विधापीठ ट्रस्ट की वृद्ध सेवा एवं कल्याण मुहिम का हिस्सा

by ND HINDUSTAN
0 comment

एक स्मार्ट एलईडी और वाटर डिस्पेंसर किया भेंट

न्यूज डेक्स संवाददाता


कुरुक्षेत्र,27 अक्तूबर। श्री सनातन विद्यापीठ ट्रस्ट द्वारा शुरु समाजिक कार्यों को आमजन  का भारी सहयोग और समर्थन मिल रहा है। ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में आये दिन जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा और कल्याण से जुड़ा कार्य किया जा रहा है। ट्रस्ट की और से वृद्ध बुजुर्गों को निःशुल्क भोजन,चिकित्सा और आवासीय सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है।

वृद्ध केयर फॉउंडेशन ने ट्रस्ट के सेवा एंव भलाई कार्यों से प्रेरित होकर ट्रस्ट को स्मार्ट एलईडी और वाटर डिस्टेंसर भेंट किया है। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सलिंद्र पराशर ने बताया कि वृद्धावस्था में जरूरतमंद बेसहारा बुजुर्ग को सहारा देने के उद्देश्य से ट्रस्ट ने वृद्ध आश्रम शुरु किया है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट जनकल्याण को समर्पित अपनी मुहिम को लेकर गम्भीर है।

पराशर ने बताया कि आम और खास लोगों के सहयोग से वृद्ध आश्रम में सेवा कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र शहर की अग्रणीय संस्था के रूप में सनातन विधापीठ ट्रस्ट जनता की पहली पसंद बना हैं । उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही,बुढापे में वृद्धजनों की सेवा ईश्वर की सेवा के सम्मान है। पराशर ने वृद्ध केयर फाउंडेशन द्वारा दिये गये सहयोग के लिये फाउंडेशन की टीम का आभार व्यक्त किया।

सनातन विधापीठ ने पेश की समाजसेवा की मिसाल
कुरुक्षेत्र शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी अवनी गुप्ता ने कहा कि सनातन विधापीठ ने क्रोना वायरस के कारण लॉक डाउन में जरूरतमंदों की बढ़ चढ़ कर सहायता की। उन्होंने कहा कि सनातन विधापीठ अब वृद्धावस्था में जरुरतमंद बुजुर्गो का सहारा बना है। बुजुर्गो की सेवा से बड़ी कोई समाजसेवा नही हैं। अवनी ने कहा कि सनातन विधापीठ ने समाजसेवा की एक मिसाल पेश की है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?