Home Chandigarh अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है सरकार: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है सरकार: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

by ND HINDUSTAN
0 comment

बरवाला में संत शिरोमणि कबीर दास जी महाराज के नाम पर चौक बनेगा

धानक समाज की सभी मांगें पूरी करने के साथ धर्मशाला, लाइब्रेरी और सामुदायिक केंद्र निर्माण की घोषणा

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। हिसार के बरवाला में संत शिरोमणि कबीर दास महाराज की जयंती पर आयोजित समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में संत शिरोमणि कबीर दास जी महाराज के नाम पर चौक बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार “संत-महापुरुष विचार प्रसार योजना” के तहत संतों के विचारों को जन-जन तक पहुंचा रही है तथा अंत्योदय की भावना से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और युवाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि मेहनत और योग्यता ही सफलता का आधार है। गंगवा ने धानक समाज की सभी मांगें स्वीकार करते हुए 21 लाख और 13 लाख रुपये से धर्मशाला व लाइब्रेरी का कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा सामुदायिक केंद्र बनाने की घोषणा की। पूर्व मंत्री अनूप धानक सहित रमेश चंद्र बैटरी वाला, प्रवीण सैनी, ताराचंद नलवा, अशोक मित्तल, अजयकांत जांगड़ा, राधेश्याम खटक, प्रो. जय नारायण, रामकेश बंसल, मनोहर लाल, मोनू संदूजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?