एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी (आईएमसी एंड एमटी) के निदेशक का कार्यभार प्रो. (डॉ.) बिंदु शर्मा को सौंपा गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रो. (डॉ.) बिंदु शर्मा, जो वर्तमान में आईएमसी एंड एमटी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं, तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक निदेशक का दायित्व अपने वर्तमान कार्यों के साथ अतिरिक्त रूप से निभाएंगी।इस अवसर पर प्रो. बिंदु शर्मा ने विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि आईएमसी एंड एमटी को शिक्षा, शोध, नवाचार और मीडिया प्रशिक्षण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग से कार्य किया जाएगा।